{"_id":"5ad4eacb4f1c1b66098b4ebb","slug":"11523903179-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापस लेने के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापस लेने के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा वापस लेने के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीआईओएस कार्यालय पर मांगों को लेकर किए गए प्रदर्शन में रिपोर्ट दर्ज होने के खिलाफ सोमवार को अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने डीआईओएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। अभिभावकों ने इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।
गत सप्ताह अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद डीआईओएस ने अभिभावकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए 80 अभिभावकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके विरोध में सोमवार को छात्र कल्याण समिति, जिला अभिभावक समिति और आम आदमी पार्टी के लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीआईओएस के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने कहा कि डीआईओएस ने गरीब अभिभावकों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर तानाशाही का परिचय दिया है। किसी भी हालत में अभिभावकों पर कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि यदि शीघ्र ही अभिभावकों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो वह धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। अंत में अभिभावकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। मौके पर शिवकुमार लोधी, सुरेश लोधी, नीलम, पूनम, विजय गुप्ता, शीला समेत अन्य मौजूद रहे।
स्कूलों में मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
बुलंदशहर। निजी स्कूलों में अभिभावकों के शोषण के खिलाफ सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अफसरों पर स्कूल संचालकों से मिलीभगत का आरोप लगाया। जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निजी स्कूल संचालक फीस और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। तीन अप्रैल को जारी अध्यादेश के अनुसार कोई भी स्कूल संचालक फीस नहीं ले रहा है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुमित शर्मा, अरुण सक्सेना, निर्मल चौधरी, सुमित राठौर, विकास सिरोही मौजूद रहे। ब्यूरो