{"_id":"5ac28b7c4f1c1bf4618b515d","slug":"11522699132-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को ‘बंधक’ बनाया, पुलिस की लैपर्ड फूंकी, वाहनों में तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को ‘बंधक’ बनाया, पुलिस की लैपर्ड फूंकी, वाहनों में तोड़फोड़ की
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को ‘बंधक’ बनाया, पुलिस की लैपर्ड फूंकी, वाहनों में तोड़फोड़ की
गाजियाबाद। एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को दलित समाज और विभिन्न संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए। एक फैसले का विरोध करने के नाम पर लोगों ने शहर को ‘बंधक’ बना लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे, जीटी रोड और दिल्ली-हावड़ा रेल रूट को गाजियाबाद में रोक कर हंगामा किया। विरोध के नाम पर सड़कों पर तांडव हुआ। गुस्सायी भीड़ ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया और उनकी लैपर्ड बाइक फूंक दी। विजयनगर क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने एनएच-24 से गुजर रहे वाहनों और पुलिस पर पथराव कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने करीब पांच घंटे तांडव मचाया। पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज करना पड़ा।
भारत बंद के एलान के चलते सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ही दलित समाज और संगठन के लोग अलग-अलग क्षेत्रों में एकजुट होना शुरू हो गए थे। विजयनगर में कई संगठन के लोग एकजुट हुए तो पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कहा, लेकिन संगठन के लोग प्रदर्शन करने लगे। देखते-देखते भीड़ बढ़ती गई और आंदोलन उग्र होता गया। इसके बाद बागू, क्रिश्चयन नगर और राहुल विहार के लोगों ने एनएच-24 से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। एक मौका ऐसा आया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों को ही दौड़ा लिया। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा। हालांकि बाद में पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया। दूसरी ओर हजारों लोग कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के बाहर ही रोक दिया। गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर यातायात जाम कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक ा। इसके बाद हापुड़ रोड पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया। करीब ढाई घंटे तक कलेक्ट्रेट रोड प्रदर्शनकारियों के हवाले रहा।
2:30 बजे जीटी रोड पर दौड़े वाहन
सुबह 10:30 बजे से ही पहले हापुड़ चुंगी पर प्रदर्शन के चलते और फिर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस ने ट्रैफिक शुरू कराया, लेकिन करीब 12:30 बजे फिर से आंदोलनकारियों ने जीटी रोड़ जाम कर दिया। एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम सिटी हिमांशु गौतम समेत कई सीओ, एसपी सिटी आकाश तोमर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन भी ले लिया, लेकिन वह नहीं माने। करीब 2 बजे एसएसपी वैभव कृष्ण मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगे ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया और करीब ढाई बजे जीटी रोड को खाली कराया। इसके बाद ट्रैफिक सुचारु हुआ।
विज्ञापन
डॉक्टर्स की बस में तोड़फोड़, लाठीचार्ज-फायरिंग कर खदेड़ा
विजयनगर में प्रदर्शनकारी घरों से निकलकर एनएच-24 पर पहुंच गए। वह एनएच-24 से गुजर रहे वाहनों पर पथराव कर रहे थे। सीओ सिटी मनीषा सिंह, एसीएम संजय बंसल, एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही भीड़ फिर एनएच-24 पर पहुंच गई और पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय व्यसन उपचार केंद्र की बस में भी तोड़फोड़ कर दी। उसके शीशे तोड़ दिए। इस बस में दिल्ली एम्स के डॉक्टर सवार होकर गाजियाबाद जा रहे थे। बस में सवार डॉक्टर्स को चोटें भी आई हैं, उन्होंने भागकर जान बचाई। इसके अलावा कई प्राइवेट वाहनों में भी तोड़फोड़ की। यही नहीं लोग पुलिस की ओर भी पत्थर लेकर दौड़ पड़े। इस पर पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग की तो प्रदर्शनकारियों की भीड़ तितर-बितर हुई।