फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किसी चराग का अपना मकां नहीं होता

किसी चराग का अपना मकां नहीं होता

Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसी चराग का अपना मकां नहीं होता
‘किसी चराग का अपना मकां नहीं होता’
विज्ञापन


भाजपाइयों से झड़प के बाद जिले से हटाईं गईं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने फेसबुक पर एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘जहां भी जाएगा रोशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता’। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने उनके ट्रांसफर को विभाग की रुटीन प्रक्रिया बताया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्या के पति प्रमोद लोधी का चालान काट दिया था। इसके बाद कोर्ट में पेशी के दौरान ने तत्कालीन सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर से भाजपाइयों की जमकर झड़प हुई थी।
विज्ञापन


झड़प की उनकी वीडियो वायरल होने पर वह चर्चा में आ गईं थी। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ पर ज्यादती का आरोप लगाया था। अब श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच तबादला होने पर भाजपाइयों ने उन पर कार्रवाई का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि सीओ के चालान काटने के बाद पुलिस कर्मियों ने प्रमोद लोधी के बाइक की चाभी निकाल ली थी और उसके देने के एवज में 500 रुपये की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने उन्हें मारापीटा भी। मामले की शिकायत आला अफसरों और मुख्यमंत्री से की गई थी।

इस संबंध में भाजपा सांसद भोला सिंह ने भी एडीजी मेरठ व मुख्यमंत्री को मामलेे से अवगत कराया गया था। वहीं, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि सरकारी नौकरी में तबादला होना एक रुटीन प्रक्रिया होती है। उन्होंने जो भी कार्य किया, वह कानून के तहत किया है।

पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं श्रेष्ठा : सीओ श्रेष्ठा ठाकुर अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में जिला पंचायत सदस्य पति और भाजपा नेता का चालान करने को लेकर भाजपाइयों से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई थी।

स्याना में तैनात सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला शासन स्तर से बहराइच किया गया है। जहांगीराबाद के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश और घर फूंकने की घटना में सीओ श्रेष्ठा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।


तब श्रेष्ठा की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें बुलंदशहर लाइन में अटैच कर दिया गया था। इसके अलावा अनूपशहर में तैनाती के दौरान क्रय केंद्र पर घटतौली के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी नोकझोंक को लेकर भी सीओ श्रेष्ठा विवादों में रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed