{"_id":"5950187c4f1c1b555f8b45cc","slug":"11498421372-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रहमपुत्र एंक्लेव में तीन माह के अंदर पजेशन देने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रहमपुत्र एंक्लेव में तीन माह के अंदर पजेशन देने का दावा
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में तीन माह के अंदर पजेशन देने का दावा
आवास एवं विकास परिषद का दावा है कि सिद्धार्थ विहार योजना के तहत ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में फ्लैटों का पजेशन खरीदारों को तीन माह के अंदर मिल जाएगा। परिषद ने यहां दो हजार एलआईजी फ्लैट तैयार किए हैं। इन फ्लैटों में पानी की लाइन, सीवर और सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
संयुक्त आवास आयुक्त महेंद्र प्रसाद ने बताया कि सितंबर में फ्लैटों का पजेशन दे दिया जाएगा। सभी फ्लैट बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें फिनिशिंग का काम चल रहा है।
जल्द से जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फ्लैट खरीदार इसमें रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि योजना में बने सभी फ्लैट बुक हो चुके हैं। इसमें से 15 फ्लैट ऐसे थे, जिसके खरीदारों ने रुपये नहीं दिए थे।
विज्ञापन
ऐसे इन फ्लैटों की बीते शनिवार को मेरठ में नीलामी की गई। इसमें से पांच फ्लैट बिक गए हैं। अब बचे हुए 10 फ्लैटों की नीलामी जुलाई में होगी।
ब्रह्मपुत्र एंक्लेव में एक कमरे का सेट सुपर एरिया वर्ग मीटर 47.73, निर्मित क्षेत्रफल 41.54 वर्ग मीटर की कीमत 11.75 लाख रुपये निर्धारित की थी। वर्ष 2015 में आवंटियों को पजेशन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक आवंटियों को पजेशन नहीं मिला है। वहीं अब फ्लैट की कीमत भी बढ़ाकर 15.30 लाख के आसपास कर दी गई है।
आवास विकास के निर्माण खंड की ओर से फ्लैटों की कीमत 33 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने को लेकर मामला फंसा हुआ है। इसमें बीते दिनों आवास आयुक्त ने निर्माण खंड से फ्लैटों की कीमत बढ़ाए जाने के कारण पर रिपोर्ट मांगी थी। निर्माण खंड की ओर से आवास आयुक्त को सौंपी गई रिपोर्ट में फ्लैटों के रेट बढ़ाए जाने के पीछे निर्माण सामग्री की लागत और जमीन के दाम बढ़ने का हवाला दिया गया है।