फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मंडी में घटी सब्जियों की आवक

मंडी में घटी सब्जियों की आवक

Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी में घटी सब्जियों की आवक
सब्जियों के राह में रोड़ा बना कोहरा, आवक घटी
विज्ञापन

साहिबाबाद। सर्दी ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। कोहरा सब्जियों की राह में रोड़ा बन रहा है। दूसरे राज्य और जगहों से आने वाली सब्जी की आवक घटी है। बाहर से आने वाली सब्जियों की मंडी में करीब 20 प्रतिशत आवक में कमी आई है। जिन सब्जियों पर असर है उनमें शिमला मिर्च, अदरक, टमाटर और गाजर आदि शामिल हैं।
लगातार खराब होते मौसम से जगह-जगह फंसे ट्रकों से सब्जी मंडी में सब्जियों की आवक बाधित होनी शुरू हो गई है। आढ़तियों ने बताया कि सब्जियों की आवक में कमी आ रही है। कोहरे की वजह से सब्जियों के ट्रक नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रक रास्ते में फंसे पड़े हैं। सब्जी मंडी में अभी हापुड, मोदीनगर, आगरा आदि जगहों से ही सब्जियां आ रही हैं। जबकि नासिक, राजस्थान, पंजाब से आने वाली सब्जियां समय पर मंडी नहीं पहुंच पा रही। आढ़ती राजू खान के मुताबिक जो ट्रक सब्जी लेकर 24 घंटे में मंडी पहुंचते थे वह 36 से 40 घंटे में पहुंच रहे हैं। रास्ते में सब्जी खराब होने की शिकायत बढ़ी ह।
विज्ञापन


बढ़ सकते हैं दाम
आढ़तियों का कहना है कि आवक कम रहने पर आने वाले समय में सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं। इस वक्त मांग के अनुरूप सब्जियां नहीं आ रही हैं। जिससे दाम बढ़ने की पूरी उम्मीद है। कोहरा कम होने के बाद भी ट्रक मंडी समय पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed