{"_id":"595941884f1c1b3c4e8b457c","slug":"111499021704-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की जलाकर हत्या, बंद मकान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की जलाकर हत्या, बंद मकान में मिला शव
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षिका की जलाकर हत्या, बंद मकान में मिला शव
बुलंदशहर कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में शिक्षिका की जलाकर हत्या कर दी गई। शव को मकान में बंद करके आरोपी भाग गए। शिक्षिका के कई दिन से दिखाई न देने पर छत के रास्ते मकान में कूदे पड़ोसी युवक की लाश देखकर चीख निकल गई।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस लूटपाट सहित विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच में जुटी है। शिक्षिका का पुत्र व पुत्रवधू नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
यमुनापुरम निवासी कुसुम सिरोही(55) शिवचरन इंटर कॉलेज में शिक्षिका थी। उसके पति जोगेंद्र सिरोही की 10-12 साल पहले मौत हो चुकी है। पुत्र अमित और पुत्रवधू नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
कुसुम सिरोही रोजाना शाम को दूध लेने जाती थीं। पिछले तीन दिन से वह दूध लेने नहीं गईं तो कुछ लोगों को शक हुआ। घर पर ताला लटका हुआ था। नौकरानी भी घर पर ताला लटका देखकर रोजाना लौट जाती थी।
पड़ोस के एक युवक ने छत के रास्ते घर में घुसकर देखा तो कुसुम सिरोही की जली हुई लाश पड़ी थी। लाश देखते ही उसकी चीख निकल गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस ने एसएसपी की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़ा।
फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूतों को एकत्र किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही नोएडा में रहने वाला पुत्र भी बुलंदशहर पहुंच गया है।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने मृतका कुसुम के पुत्र अमित से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।