फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बंद फ्लैट में सेवानिवृत सैन्य अफसर का मिला शव

बंद फ्लैट में सेवानिवृत सैन्य अफसर का मिला शव

Sun, 29 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बंद फ्लैट में सेवानिवृत सैन्य अफसर का मिला शव
बंद फ्लैट में सेवानिवृत्त सैन्य अफसर का मिला शव
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में शनिवार को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी का फ्लैट में शव मिला। बदबू आने पर फ्लैट खोला गया तो पूर्व सैन्य अधिकारी का सड़ा-गला शव मिला। शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

मूलरूप से तमिलनाडु निवासी रामानंधम वृंदागिरी (65) पिछले पांच साल से राजनगर एक्सटेंशन की सिग्नेचर होम्स सोसाइटी में अकेले रह रहे थे। उन्होंने सोसाइटी के टावर-2 में 11वें फ्लोर पर थ्री बीएचके फ्लैट नंबर एफ -111 खरीदा था। 11वें फ्लोर पर चार फ्लैट हैं, जिसमें से सिर्फ दो फ्लैट में लोग रहते थे। इनमें से एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी का था, जबकि दूसरे फ्लैट में अमित प्रधान रहते हैं। उन्होंने बताया कि रामानंधम वृंदागिरी 20 अप्रैल को उनसे मिलने फ्लैट में आए थे। तीन दिन पहले फ्लोर पर बदबू आई तो खोजबीन की गई। इस दौरान मरा हुआ एक कबूतर मिला। इसके बाद वह आश्वस्त हो गए कि बदबू इसी से आ रही होगी, लेकिन अगले दिन फिर से बदबू आने लगी। तलाश के बाद भी कुछ नहीं मिला। शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे उन्होंने पुलिस और एओए को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रामानंधम के फ्लैट का गेट खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। इस पर पुलिस ने गेट तोड़ा। बेडरूम में रामानंधम का एक सप्ताह पुराना गला और सड़ा शव पड़ा मिला। उनके घर से पुलिस को तीन मोबाइल मिले, जिनमें से एक में लॉक नहीं था। उससे पुलिस ने उनकी बहन जयंती को कॉल कर सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, रामानंधम मिलिट्री इंटेलिजेंस के डायरेक्टर के पद भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हालांकि अभी पुलिस अभी उनके सेना में पद को लेकर आश्वस्त नहीं है। क्योंकि परिजनों से भी सटीक जानकारी नहीं मिली है। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संभवत: हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed