फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनएच-24 पर जाम लगाने पर 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एनएच-24 पर जाम लगाने पर 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
एनएच-24 पर जाम लगाने पर 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
एनएच-24 पर जाम लगाने पर 40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


साहिबाबाद। दिल्ली के गाजीपुर से अगवा बच्ची के अर्थला के एक मदरसे से बरामद होने और आरोपी मौलवी पर कार्रवाई के लिए एनएच 24 पर जाम लगाने के मामले में दो नामजद समेत करीब 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करेगी।
बुधवार सुबह कुछ संगठन के लोग मौलवी पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर के बाद यूपी गेट पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एनएच 24 पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर जाम खुलवाया था। चार घंटे तक लोगों भीषण जाम में फंसे रहे थे। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि जाम लगाने वाले दो नामजद विनोद और ललित, छह महिला समेत करीब 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फोटो और वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


मदरसे में पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम
साहिबाबाद की नीलमणि कालोनी स्थित मदरसे में बृहस्पतिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर दो घंटे तक छानबीन की। साथ आई फॉरेंसिक टीम ने अंदर से सामान के नमूने लिए। पहले टीम सुबह पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर चली गई। इसके बाद शाम करीब 4 बजे फिर टीम मदरसे में पहुंची। इस दौरान क्राइम ब्रांच के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मौलवी की पत्नी के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों से भी बातचीत की। फॉरेंसिक टीम ने मदरसे से अंदर से सभी सामान के नमूने लिए। फॉरेंसिक टीम मौलवी के कपड़े और बिस्तर के पास रखे बोतल को साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीलमणि कालोनी की सुरक्षा बढ़ाई
साहिबाबाद। साहिबाबाद के अर्थला स्थित नीलमणि कालोनी के मदरसे से बरामद दिल्ली से अगवा हुई बच्ची का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। संगठनों के हंगामे के कारण नीलमणि कालोनी स्थित मदरसे के आसपास तनाव की स्थिति है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट पर कालोनी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 21 अप्रैल को दिल्ली के गाजीपुर से अगवा 11 साल की बच्ची को दिल्ली पुलिस और साहिबाबाद पुलिस ने साहिबाबाद की नीलमणि कालोनी स्थित मदरसे से बरामद किया था। दिल्ली पुलिस मौलवी समेत एक नाबालिग को साथ ले गई थी। मौलवी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर कुछ संगठनों ने दिल्ली के गाजीपुर में धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार को एनएच-24 पर जाम लगाकर हंगामा किया था। इससे नीलमणि कालोनी में तनाव का माहौल है। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद नीलमणि कालोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed