{"_id":"5a8da9554f1c1b4f588b9f20","slug":"101519233365-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन 26 से, पोर्टल पर होगी स्कूलों की मैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन 26 से, पोर्टल पर होगी स्कूलों की मैपिंग
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन आवेदन 26 से, पोर्टल पर होगी स्कूलों की मैपिंग
बुलंदशहर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गरीब छात्रों के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 फरवरी से भरे जाएंगे। प्रवेश से पहले निजी विद्यालयों की बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर मैपिंग भी होनी है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। वह जिले में स्वेटर वितरण और वार्षिक परीक्षा की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ाने का नियम है। यह शिक्षा के अधिकार के तहत भी आता है। इस बार शासन ने गरीब बच्चों के निजी स्कूल में प्रवेश करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाने की प्रक्रिया शुरू की है। इतना ही नहीं सभी निजी स्कूलों की मैपिंग विभागीय पोर्टल पर होनी है। स्कूलों को नाम, पता और दूरी आदि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। इससे फायदा यह रहेगा कि जो बच्चे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें प्रवेश दिलवाने के लिए निजी स्कूलों का चयन करने में दिक्कत नहीं होगी। आवेदन 26 फरवरी से भरे जाएंगे और चार चरणों में 15 मई तक जारी रहेंगे। आवेदन करने वाले छात्रों का निजी स्कूलों में प्रवेश दिलवाने के लिए लॉटरी का भी सहारा लिया जाएगा। इस कार्य की जानकारी लेने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तीन बजे विभागीय अफसरों से वीडियो कांफ्र्रेेंसिंग करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि गरीब बच्चाें को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलवाने के लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।