{"_id":"697a7f57f28796e20a0da1b0","slug":"ghaziabad-stray-dogs-injured-a-nine-year-old-girl-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लावारिस कुत्तों के झुंड ने नौ साल की बच्ची को किया जख्मी, हमले के बाद से लड़की दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लावारिस कुत्तों के झुंड ने नौ साल की बच्ची को किया जख्मी, हमले के बाद से लड़की दहशत में
Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:58 AM IST
सार
बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में स्कूल बस पकड़ने जा रही नौ वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में लावारिस कुत्तों का खतरा सुरक्षा के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है। बुधवार को क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में स्कूल बस पकड़ने जा रही नौ वर्षीय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। एक युवक ने साहस दिखाते हुए उसे बचाया। तब तक दो कुत्ते उसके पैर में काट चुके थे।
विज्ञापन
घटना के बाद से बच्ची दहशत में है। एओए अध्यक्ष के अनुसार, 26 जनवरी को भी सोसायटी में एक अन्य बच्चे को कुत्तों ने काटा था। सोसायटी के टॉवर संख्या-3 के बी-ब्लॉक में रहने वाली कविता ने बताया कि उनके पति विजय प्रताप सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
वह सुबह चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी अमायरा को स्कूल बस तक छोड़ने जा रही थीं। उनकी गोद में डेढ़ साल का बच्चा था। इस कारण वह कुछ पीछे चल रही थीं, जबकि अमायरा आगे निकल गई थी। बताया कि सोसायटी में गेट संख्या-1 के पास कुछ लोगों ने कुत्तों के लिए शेल्टर बना दिया है।
विज्ञापन
जैसे ही बच्ची गेट के पास पहुंची, शेल्टर से छह से सात कुत्ते निकल आए और उस पर हमला कर दिया। वहां से गुजर रहे युवक ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची की जान बचाई। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जख्म गहरे होने की बात कही है।