फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Kavi Nagar poetress accuses DCP Rural PRO Inspector of misdeed and blackmail

कवयित्री ने सुनाई वारदात की कहानी: चाय पीकर हुई बेहोश, होश आया तो निर्वस्त्र पड़ी थी, बगल में था दरोगा

Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Dec 2022 08:13 PM IST
सार

पीआरओ अक्षय मिश्रा पर आरोप है कि उसने चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में कवयित्री के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने तक संबंध बनाए।

विज्ञापन
Ghaziabad Kavi Nagar poetress accuses DCP Rural PRO Inspector of misdeed and blackmail
आरोपी पीआरओ दरोगा अक्षय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में डीसीपी ग्रामीण के पीआरओ रहे दरोगा अक्षय मिश्रा पर एक कवयित्री ने दुष्कर्म, गर्भपात, धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामला दर्ज होते ही डीसीपी ग्रामीण ने पीआरओ को हटा दिया है।

विज्ञापन

पीआरओ अक्षय मिश्रा पर आरोप है कि उसने चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में कवियित्री के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सात महीने तक संबंध बनाए। इसी बीच कवयित्री गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोप है कि दरोगा ने शादी करने का भी झांसा दिया लेकिन अब उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। मामले में कवयित्री ने दरोगा अक्षय मिश्रा के खिलाफ कविनगर थाने में दुष्कर्म, गर्भपात, धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डासना बैरियर के पास हुई थी पहली मुलाकात
कवयित्री का कहना है कि अप्रैल माह में घर जाने के लिए डासना बैरियर के पास खड़ी थीं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी आया जिसने उनसे खड़ा होने का कारण पूछा। इसी बीच उसने उनसे उनका नाम पता पूछा, पुलिस की वर्दी में देख उन्होंने उसे नाम पता और मोबाइल नंबर दे दिया।

विज्ञापन

नंबर साझा होने के दो दिन बाद आया फोन फिर शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला
दरोगा अक्षय मिश्रा ने कवियित्री से नंबर लेने के बाद फोन पर बातचीत करना शुरू कर दिया और कवयित्री से करीबी बढ़ाकर चाय पीने के बहाने फ्लैट पर जाने लगा। चार मई 2022 को भी दरोगा उनके फ्लैट पर गया। उस दिन जब कवयित्री चाय लेकर आई और नास्ता लेने के लिए रसोई में गई तो दरोगा ने उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। उनका आरोप है कि जब उन्हें होश आया तो वह निर्वस्त्र बिस्तर पर थी और दरोगा भी वहीं मौजूद था।

विरोध किया तो दरोगा ने वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी कवयित्री ने खुद को निर्वस्त्र अवस्था में विरोध किया तो दरोगा ने उनकी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ऐसा करके दरोगा ने नवंबर तक लगातार उनके फ्लैट पर आता रहा और दुष्कर्म करता रहा। इसी बीच वह गर्भवती हो गई तो उसने जबरन दवाएं देकर गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed