फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Journalist Vikram Joshi passes away

गाजियाबादः पत्रकार विक्रम जोशी की मौत, स्कूटी सवार बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली

Wed, 22 Jul 2020 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad Journalist Vikram Joshi passes away
विक्रम जोशी - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की मौत हो गई है। जोशी को विजय नगर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने सोमवार को सिर में गोली मारी थी। इस सिलसिले में कल तक नौ लोगों को गिरफ्तार और चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया था।  

विज्ञापन


बता दें कि विजयनगर थानाक्षेत्र की माता कॉलोनी में सोमवार देर रात मीडियाकर्मी विक्रम जोशी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। वहीं, छेड़छाड़ के मामले में शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई न करने वाले प्रताप विहार चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस की लापरवाही को लेकर सीओ प्रथम को विभागीय जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मीडियाकर्मी विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी ने रवि, छोटू और आकाश बिहारी को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित कीं।

घटना के दो घंटे बाद ही मुख्य आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बाकी अन्य आरोपी भी मंगलवार सुबह तक पकड़ लिए गए। पकड़े गए आरोपियों में रवि निवासी माता कॉलोनी, छोटू, साकिब व आकाश उर्फ लुल्ली निवासीगण चरण सिंह कॉलोनी, मोहित निवासी भाव देवव्रत कॉलोनी, दलवीर निवासी एक-ब्लॉक सेक्टर-9 विजयनगर, योगेंद्र निवासी सेक्टर-11 विजयनगर, अभिषेक हकला निवासी लाल क्वार्टर थाना साहिबाबाद, अभिषेक मोटा निवासी माता कॉलोनी सेक्टर-12 विजयनगर शामिल हैं। एक अन्य आरोपी आकाश बिहारी फरार है। 


 सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 
जिस जगह विक्रम जोशी को गोली मारी गई, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। विक्रम को बाइक से गिराने के बाद मारपीट कर एक तरफ ले जाने और फिर गोली मारने की लाइव घटना कैमरे में कैद हो गई। घटना के समय विक्रम जोशी के साथ बाइक पर उनकी दोनों बेटियां भी थीं। हमले के बाद छोटी बेटी परिजनों को बुलाने के लिए दौड़ी, जबकि बड़ी बेटी पिता के पास ही खड़ी रही।  

यह था मामला
 विजयनगर बाईपास निवासी विक्रम जोशी एक समाचार पत्र से जुड़े थे। सोमवार रात वह माता कॉलोनी निवासी बहन के घर गए थे। रात करीब 10:30 बजे वहां से आते समय कुछ बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने तमंचा सिर से सटाकर विक्रम को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक विक्रम जोशी के परिवार की एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस संबंध में थाने में नामजद शिकायत की गई थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपी पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहे थे। विक्रम इस मामले की पुलिस में पैरवी कर रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed