{"_id":"a36f7cadba8b6443a4175ac4242fdd10","slug":"ghaziabad-indirapuram-come-easy-go-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-इंदिरापुरम आना-जाना होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-इंदिरापुरम आना-जाना होगा आसान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
हिंडन बैराज पर प्रस्तावित रेलवे अंडरपास (आरयूबी) का निर्माण जल्द शुरू होगा। रेलवे ने अंडरपास निर्माण के लिए बहुप्रतीक्षित इस्टीमेट जीडीए को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे ने 13 करोड़ रुपये का इस्टीमेट सौंपा है। जीडीए पहले ही रेलवे को तीन करोड़ रुपये जारी कर चुका है।
अंडरपास बनने से हिंडन कट कैनाल रोड पर बैराज के पास बनने वाला बॉटलनेक खत्म होगा। लाखों शहरवासियों के लिए गाजियाबाद-इंदिरापुरम, नोएडा आवागमन सहज हो जाएगा।
विज्ञापन
बीते वर्ष जीडीए ने हिंडन कट कैनाल रोड का दो लेन से चार लेन चौड़ीकरण करवाया था। बैराज के पास बने अंडरपास की चौड़ाई दो लेन की ही है। ऐसे में यहां बॉटलनेक की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण के बाद यह जगह जाम प्वाइंट बन गई है। इससे निजात के लिए जीडीए ने यहां अंडरपास बनवाने का फैसला लिया था। रेलवे ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी थी। अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे कभी जारी कर दिया गया था।
जीडीए मुख्य अभियंता ने बताया कि जीडीए के प्रस्ताव पर रेलवे ने दूसरे अंडरपास को हरी झंडी दे दी है। अंडरपास बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अंडरपास का निर्माण रेलवे ही करेगा। जल्द ही अंडरपास का काम शुरू होगा।