फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ghaziabad in a road rage cab driver drove for almost 2 km with a man clinging on car bonnet

गाजियाबादः गुस्साए कैब ड्राइवर ने युवक को बोनट पर 2 किलोमीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

Thu, 07 Mar 2019 12:08 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad in a road rage cab driver drove for almost 2 km with a man clinging on car bonnet
road rage in ghaziabad - फोटो : अमर उजाला

इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड पर एक कार ने कैब में टक्कर मार दी। कैब चालक ने उतरकर आरोपी कार चालक साफ्टवेयर इंजीनियर को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने कार रोकने के बजाय कैब चालक को दोबारा टक्कर मारी, जिससे वह कार के बोनट पर लटक गया। कार चालक करीब दो किमी तक बोनट पर उसे लटकाकर घुमाता रहा। राहगीरों ने कनावनी पुलिया के पास चालक को घेरकर कार रुकवाई। चौकी इंचार्ज ने हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन





मूलरूप से मैनपुरी निवासी वीरभान सिंह नोएडा के सेक्टर-73 सरफाबाद में परिवार के साथ रहते हैं। वह खुद की कार को कैब में चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार दोपहर वसुंधरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। जयपुरिया तिराहे के पास पीछे से आ रही आई-20 कार ने उनकी कैब में टक्कर मार दी। वीरभान ने कैब सड़क के किनारे खड़ी कर कार चालक को बाहर निकलने के लिए कहा, तभी वहां चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी भी आ गए।
विज्ञापन


वीरभान ने बताया कि कार चालक पुलिस के सामने ही गाड़ी में बैठा और भागने के लिए कार स्टार्ट की। वह सामने खड़े होकर उसे रोकने लगे। तभी आरोपी ने उन्हें साइड से टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर आ गए। आरोपी ने यूटर्न लेकर कार वसुंधरा रेडलाइट की ओर दौड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित कार रोकने के लिए शोर मचाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं रुका। कई बार आरोपी ने डिवाइडर को कार से टक्कर मारी, जिससे वह गिर जाएं। लेकिन, उन्होंने कार के नीचे आकर कुचलने की डर से बोनट नहीं छोड़ा। कनावनी पुलिया के पास राहगीरों ने कार को घेरकर आरोपी की कार रुकवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहन मित्तल निवासी विवेक विहार, दिल्ली को पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed