{"_id":"afacd8420318576eb8cec4575e221d56","slug":"ghaziabad-from-october-27-to-get-the-gangajal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद को 27 अक्तूबर से मिलेगा गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद को 27 अक्तूबर से मिलेगा गंगाजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले बीस दिनों से गंगाजल की कमी झेल रहे नोएडा और गाजियाबाद के निवासियों को 27 अक्तूबर की सुबह से गंगाजल मिलने लगेगा। हरिद्वार से आज रात गंगाजल छोड़ा जाएगा।
गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित प्लांट के अधिशाषी अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि गंग नहर की सफाई का काम बृहस्पतिवार को पूरा हो जाएगा।
हरिद्वार से देर रात गंगाजल छोड़ दिया जाएगा। 25 अक्तूबर की शाम या 26 अक्तूबर की सुबह गंगाजल प्रताप विहार स्थित प्लांट तक पहुंच जाएगा। दिन में ट्रीट करने के बाद शाम को या फिर 27 की सुबह सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
इससे नोएडा व गाजियाबाद वासियों के खारे पानी की समस्या दूर हो जाएगी। मौजूदा समय में खारे पानी से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है।
हालांकि सिंचाई विभाग के हवाले से उन्होंने बताया कि अभी सिर्फ 50 क्यूसेक (करीब 120 एमएलडी) गंगाजल छोड़ा जा रहा है। इसकी सफाई के साथ ही मरम्मत का काम भी होना है।
विज्ञापन
यह काम 13 नवंबर तक चलेगा। उसके बाद नहर में पूरी क्षमता से गंगाजल छोड़ा जाएगा। वहीं, सिंचाई के लिए पानी 13 नवंबर के बाद मिल सकेगा।