Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
Ghaziabad entrepreneur who died of covid 19 his body stayed in electric crematory for 30 hours due to technical glitch in it
{"_id":"5eeb27368ebc3e42b050f844","slug":"ghaziabad-entrepreneur-who-died-of-covid-19-his-body-stayed-in-electric-crematory-for-30-hours-due-to-technical-glitch-in-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर गई संवेदनाएं, अंतिम संस्कार को 30 घंटे विद्युत शवदाह गृह पड़ा रहा उद्यमी का अधजला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर गई संवेदनाएं, अंतिम संस्कार को 30 घंटे विद्युत शवदाह गृह पड़ा रहा उद्यमी का अधजला शव
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Jun 2020 02:05 PM IST
सार
- कोरोना से मृत उद्यमी के अंतिम संस्कार के दौरान खराब हुआ विद्युत शवदाह गृह
- इलेक्ट्रिक पार्ट्स मंगाने और शवदाह गृह ठीक कराने में लग गए 29 घंटे
- अफसरों की संवेदनाएं भी हुई खत्म, कोरोना संक्रमित शवों के लिए नहीं की व्यवस्था
- 16 दिन में तीन बार खराब हो चुका विद्युत शवदाह गृह
विज्ञापन
1 of 6
उद्यमी का शव ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण की भयावहता बढ़ी तो मरीजों के साथ-साथ अफसरों की संवेदनाएं भी मरने लगी हैं। कोरोना संक्रमण से हुई मौत के बाद एक नामी उद्यमी का शव अंतिम संस्कार के इंतजार में दो दिन तक अधजली हालत में पड़ा रहा। अंतिम संस्कार के दौरान विद्युत शवदाह गृह खराब हो गया। इस विद्युत शवदाह गृह को दोबारा चालू करने में 30 घंटे से ज्यादा का समय लग गया तब तक मृतक उद्यमी के परिजन अस्थियां लेने का इंतजार करते रहे।
2 of 6
उद्यमी का शव
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली स्थित वायर बनाने की फैक्ट्री के मालिक इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी में रहते थे। उद्यमी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन इलाज के बाद सोमवार शाम उनका निधन हो गया। अस्पताल की ओर से दस्तावेजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए हिंडन मोक्ष स्थली ले जाया गया। यहां विद्युत शवदाह गृह में उद्यमी के शव को अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। कुछ देर बाद ही इस शवदाह गृह में तकनीकी खराबी आ गई। अभी शव पूरी तरह नहीं जल पाया था। इसके बाद निगम कर्मचारी शवदाह गृह का ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार सुबह परिजन अस्थियां लेने पहुंचे तो उन्हें नहीं मिली।
3 of 6
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : जी पाल
मृतक के रिश्तेदार ने राज्यसभा सांसद से शिकायत की तो उन्होंने फोन कर निगम अधिकारियों से बात की। उनके फोन करने पर आनन-फानन में निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और खराब हुए विद्युत शवदाह गृह के पार्ट्स को बदलवाने का काम शुरू किया गया। शाम करीब चार बजे शवदाह गृह ठीक हो पाया और इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का कहना है कि अब गुरुवार को अस्थि विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक
- फोटो : PTI
अधजले शव को उठाना भी हुआ मुश्किल
विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए रखे गए शव को कुछ ही देर हुई थी कि शवदाह गृह में खराबी आ गई। इसका तापमान तब तक 250 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। इस कारण शव आधा जल पाया। इसके बाद आई तकनीकी खराबी के दौरान शव को इससे बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया था। आधा जल जाने के कारण शव का लकड़ियों से अंतिम संस्कार करना भी संभव नहीं था। ऐसे में मृतक के परिजन भी करीब 20 घंटे तक हिंडन मोक्ष स्थली पर बैठे रहे और शव के अंतिम संस्कार के पूरा होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
घटिया पार्ट्स से हुआ निर्माण, पहले कांटेक्टर फुंका फिर वायरिंग
विद्युत शवदाह गृह की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि जीडीए की ओर से बनवाए गए इस शवदाह गृह में घटिया पार्ट्स और अन्य सामग्री लगाई गई है। शव के अंतिम संस्कार के दौरान इसका तापमान 450 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इससे मंगलवार को पहले इसका कांटेक्टर फुंका और फिर अंदर की वायरिंग जल गई। निगम के इंजीनियरों ने कांटेक्टर सुबह ही बदलवा दिया था लेकिन 30 एमएम मोटी की वायरिंग नहीं मिली। शहर की बड़ी दुकानों पर काफी तलाश के बाद यह वायरिंग मिली और इसे लगवाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।