{"_id":"6a9cf4b583642ab8560aa0d3","slug":"weekly-public-grievance-hearing-at-kalkaji-police-station-police-officials-listened-to-the-public-s-issues-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कालकाजी थाने में साप्ताहिक जनसुनवाई, पुलिस अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कालकाजी थाने में साप्ताहिक जनसुनवाई, पुलिस अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का आश्वासन
Sun, 06 Sep 2026 10:36 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:36 AM IST
सार
जनसुनवाई में दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त पुलिस, विनीत, आईपीएस, और थाना कालकाजी के थाना प्रभारी, अजय कुमार, ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
कालकाजी थाने में साप्ताहिक जनसुनवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को दिल्ली के थाना कालकाजी में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और नागरिकों की शिकायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जनसुनवाई में दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त पुलिस, विनीत, आईपीएस, और थाना कालकाजी के थाना प्रभारी, अजय कुमार, ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने क्षेत्र से संबंधित अपनी समस्याओं और सुझावों को रखा। पुलिस अधिकारियों ने इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बैठक के अंत में उपस्थित सभी ने साप्ताहिक जनसुनवाई के आयोजन और नागरिकों की समस्याओं को सीधे पुलिस के समक्ष रखने के इस प्रयास के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस आयुक्त का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं को सीधे पुलिस के समक्ष रखने तथा उनके समाधान की दिशा में एक सराहनीय एवं सकारात्मक पहल है।
विज्ञापन