{"_id":"5bda095abdec2269685b0739","slug":"gautam-gambhir-slams-kejriwal-over-delhi-bad-air-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर गौतम ने लगाए 'गंभीर' आरोप, कहा- AAP ने भगाया ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल पर गौतम ने लगाए 'गंभीर' आरोप, कहा- AAP ने भगाया ऑक्सीजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर भले टीम से बाहर चल रहे हों लेकिन उनके आक्रमक तेज अब भी काम नहीं हुए हैं। हालांकि उनकी आक्रमकता भले
विज्ञापन
ही मैदान पर न नजर आती हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वायु प्रदूषण और डेंगू को लेकर जमाकर लताड़ा है।
विज्ञापन
गंभीर ने सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बल्कि उनकी आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आपके झूठे वादों की वजह से दिल्ली की पीढ़ियां धुएं में जी सांस ले रही है।
विज्ञापन
गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा, 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं। आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का
वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया। जाग जाइए।'
“दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहाँ Oxygen था, Oxygen भगाया AAP ने।” @ArvindKejriwal @AamAadmiParty our generations are going up in smoke like your false promises. U had 1 full year to tame dengue &pollution, sadly you couldn’t control either. Wake up!!! pic.twitter.com/xePi5mubO5
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 31, 2018
उन्होंने फिल्म कर्ज के मशहूर गाने दर्दे दिल का इस्तेमाल करते हुए केजारीवाल पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने'