खुद को झुग्गी वाला बता कर बेटे का EWS कैटेगरी में एडमिशन करवाने वाला गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज जमा करवा कर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में संस्कृति स्कूल में भर्ती करवाने वाले पिता गौरव गोयल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ये कार्रवाई संस्कृति स्कूल की शिकायत पर हुई है।
मालूम हो कि गौरव गोयल खुद को झुग्गी वाला बता कर 2013 में अपने बेटे का ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में दाखिला करवाया था लेकिन वर्ष 2018 में अपने दूसरे बेटे के दाखिले के लिए उन्होंने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी नहीं बल्कि सामान्य कोटे से करवाया।
Delhi: #Visuals of Gaurav Goel who faked poverty to admit his son under the economically weaker section (EWS) category at a prominent school in 2013. He was arrested by Delhi police yesterday after a complaint was registered by the school. pic.twitter.com/kyUghgVoVZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2018
दिल्ली पुलिस के डीसीपी मधुर वर्मा ने कहा कि गौरव गोयल के ईडब्ल्यूएस में दाखिले के दौरान लगाए गए सभी दस्तोवज फर्जी निकले हैं। इनमें आय प्रमाण पत्र से लेकर एड्रेस प्रूफ गलत निकला है। गौरव ने अपनी आय 67 हजार रुपये बताई, जबकि वह 23-24 बार विदेश यात्राएं कर चुका है। ये दलों की ट्रेडिंग करता है और एमआरआई सेंटर भी चलाता है। इसने अपने बड़े बेटे का नाम भी बदल दिया है।
Delhi: Police arrested a man named Gaurav Goel who faked poverty to admit his son under economically weaker section category at a prominent school in 2013. DCP New Delhi Madhur Verma says, 'the man made false EWS certificate, residence proof & I-T return documents among others.' pic.twitter.com/ndyEzk9e5v
— ANI (@ANI) April 8, 2018