चाकू लेने गई बच्ची से माली ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में साउथ सिटी फेज एक में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी माली को कोर्ट ने बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया। इस मामले में में देरी को लेकर परिजनों की शिकायत की भी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, साउथ सिटी फेज एक में इनकम टैक्स विभाग से रिटायर्ड सीनियर अधिकारी देशबंधु गुप्ता के घर पर दो दिन पहले आठ वर्षीय किशोरी से यहां के माली पूर्णमासी ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोमवार शाम वारदात को अंजाम दिया था जब बच्ची आरोपी के पास चाकू लेने आई थी। परिजनों का आरोप है कि उसी शाम वो लोग पुलिस के पास शिकायत के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया था।
पीड़िता के परिजनों से ये सवाल
मंगलवार को फिर पुलिस के पास पहुंचने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद मकान मालिक ने पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया था।
इसके बाद परिजन यहां पहुंचे ही नहीं। लेकिन मामला खुलने के बाद अब परिजन बयान बदल रहे हैं।
बुधवार को आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि वारदात के दो दिन बाद परिजन उसके पास क्यों पहुंचे? पुलिस के अनुसार इस संबंध में मकान मालिक से भी पूछताछ की जा सकती है।