{"_id":"587770924f1c1b8327ba885b","slug":"garbage-creating-problem-in-nuh-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के शिफ्ट नहीं होने से दिक्कत, सांस लेना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम के शिफ्ट नहीं होने से दिक्कत, सांस लेना हुआ दूभर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह शहर के पलडी रोड पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पशुओं की खाल तथा हड्डियों का गोदाम खोलने से आसपास के लोग खासे परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि गोदाम के आसपास का इलाका रिहायशी है। जहां अच्छी खासी संख्या में लोग रहते हैं।
विज्ञापन
पशुओं की खाल तथा हड्डियों का गोदाम पास होने से वहां इतनी गंदगी बदबू हो जाती है कि लोगों का घरों में रहना, तो दूर रोड से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार, तो लोगों को उल्टियां तक हो जाती हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि आसपास के हजारों लोगों ने इस धंधे में लगे लोगों से कई बार कहा कि वह इस गोदाम को यहां से शिफ्ट कर कहीं खुले क्षेत्र में ले जाएं। यहां तक कि मामले की शिकायत कई बार जिला प्रशासन से भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
एक बार जिला प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को मौका मुआयना करने के लिए भी भेजा गया। लेकिन उन्होंने क्या कार्रवाई की यह आज तक किसी को नहीं पता चल पाया है। जबकि गोदाम आज भी ज्यो का त्यो काम कर रहा है।
शहरवासी विजय, इस्लाम, कृष्णा, कमला देवी, हुक्मी देवी, कपूरी, पप्पु, रामदास, संजय, प्रकाश, रफीक खान, इकबाल, अकबर, राकेश, ज्योति, योगेंद्र, जाहिद व सहजाद समेत अन्य लोगों का आरोप है कि पलडी रोड पर शहीद, शारुख व शौकत आदि पशुओं की हड्डी और खाल का व्यापार करते हैं।
रोड पर उन्होंने गोदाम बना रखें हैं। जहां हर दिन हड्डियों व खालों की गाड़ियां खाली होती हैं। जिसकी वजह से आसपास के इलाके में लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि भयंकर बदबू के कारण वह घरों में खाना तक नहीं खा पाते हैं।
बच्चों को उल्टियां लग जाती हैं। जिसकी वजह से यहां बीमारियां फैलने का भी पूरा अंदेशा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकातय उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन के अलावा एसडीएम व उपायुक्त से भी की है।
लेकिन उनकी शिकायत पर किसी ने भी गौर नहीं किया है। लोगों की मांग है कि बदबू फैलाने वाले गोदाम को शहर के रिहायशी इलाके से हटा कर कहीं अन्य शिट कर दिया जाए। ताकि लोग साफ हवा में सांस ले सकें।