फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster sandi gadauli dead in encounter in mumbai

मुंबई में एनकाउंटर, सवा लाख का इनामी गैंगस्टर ढेर

Sun, 07 Feb 2016 05:08 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
gangster sandi gadauli dead in encounter in mumbai

गुड़गांव। गुड़गांव का कुख्यात बदमाश और इनामी गैंगस्टर संदीप गड़ौली का रविवार को मुंबई में एनकाउंटर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक घायल हालत में संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि संदीप अपने कुछ साथियों के साथ अंधेरी ईस्ट के एक होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल पर रेड डाली और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही संदीप और उसके साथियों को पता चला कि पुलिस ने होटल में रेड डाली है उन्होंने भागने की कोशिश की और रोकने पर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस हमले में पुलिस को दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें संदीप घायल हो गया। संदीप को तुरंत ही पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज थे 36 से ज्यादा आपराधिक मामले

gangster sandi gadauli dead in encounter in mumbai

मुठभेड़ में पुलिस ने संदीप के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया जिसमे अर्जुन नगर निवासी मनीष खुराना और राम नगर निवासी दीपक शामिल है।

संदीप किस कदर कुख्यात अपराधी था इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उस पर गुड़गांव सहित अन्य शहरों में 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

संदीप पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली और सट्टे से जुड़े तकरीबन तीन दर्जन मामलो गुडगांव में ही दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी।

20 से ज्यादा थीं प्रेमिकाएं

gangster sandi gadauli dead in encounter in mumbai

क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर प्रद्युम्न की टीम से इस इनकाउंटर को मुंबई के अंधेरी में अंजाम दिया। संदीप पर पुलिस ने 1 लाख 25 हजार का इनाम रखा हआ था।

संदीप बेहद खूंखार होने के साथ ही लड़कियों को भी दिवाना था। बताया जाता है कि उसकी 20 से ज्यादा प्रेमिकाएं थीं। जिस भी शहर में वह जाता किसी लड़की से उसके प्रेम संबंध बन ही जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed