काला राणा गैंग का शूटर ढेर: हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस ने किया एनकाउंटर, शांतनु हत्याकांड के बाद रडार पर था रोमिल
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर गैंगेस्टर रोमिल वोहरा एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एसटीएफ के दो जवानों के घायल हो गए हैं। रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ से मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है। गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर भिड़ंत हुई है। स्पेशल सेल और बदमाश रोमिल वोहरा के बीच गोलियां चलीं। यमुनानगर के तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर का रोमिल पर आरोप था। स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा ढेर हुआ है। हरियाणा पुलिस ने रोमिल पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।
अधिकारियों ने बताया कि मध्य रात्रि में काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को हरियाणा पुलिस से एक वांछित अपराधी रोमिल वोहरा के बारे में सूचना मिली थी। जो यमुना नगर का रहने वाला था। डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।
आगे कहा कि 24 जून 2025 की सुबह, मुखबिर ने रोमिल की पहचान की और पुलिस टीमों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। रोमिल ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। पुलिस टीम के दो सदस्य एसआई प्रवीण और एसआई रोहन और वांछित अपराधी रोमिल घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कौन है वांछित गैंगस्टर
रोमिल कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय शूटर है। हाल ही में कुरुक्षेत्र जिले के शांतनु हत्याकांड और यमुनानगर जिले के तिहरे हत्याकांड में शामिल होने के बाद वह कुख्यात हो गया था। रोमिल दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में भी वांछित है।
ये भी पढ़ें: Delhi:'खाली ओबीसी सीट सामान्य वर्ग से भरी जाए', एक याचिका पर हाईकोर्ट का आदेश, जानें क्या है वजह
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.