फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangster of Rathi gang reached Kashmiri Gate metro station with pistol and cartridges in bag

कई गैंगवार में रहा शामिल: राठी गैंग का गैंगस्टर बैग में पिस्टल-कारतूस लेकर पहुंचा मेट्रो स्टेशन, ऐसे गया पकड़ा

Mon, 25 Nov 2024 07:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

राठी गैंग का एक गैंगस्टर बैग में पिस्टल और कारतूस लेकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचा। एक्सरे मशीन की जांच में पिस्टल मिलने से सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
gangster of Rathi gang reached Kashmiri Gate metro station with pistol and cartridges in bag
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राठी गैंग का एक गैंगस्टर बैग में पिस्टल और कारतूस लेकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंच गया। एक्सरे मशीन की जांच में इसका खुलासा होने के बाद सीआईएसएफ कर्मी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। उसके बैग से तलाशी के दौरान दो पिस्टल और दस कारतूस मिले। आरोपी की पहचान गांव ढिकोली बागपत यूपी निवासी ज्ञानेंद्र ढाका (40) के रूप में हुई। गैंगस्टर होने का खुलासा होने पर क्राइम और स्पेशल सेल की टीम ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम एक युवक कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचा। उसके पास एक बैग था। मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने अपने बैग को एक्सरे मशीन में डाला। जांच कर रहे सीआईएसएफ के कर्मी को युवक के बैग में पिस्टल नुमा चीज दिखा। उसने तुरंत बैग को कब्जे में लेकर युवक को अपने हिरासत में ले लिया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें दो पिस्टल और दस कारतूस मिले। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने युवक को कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि ज्ञानेंद्र एक अपराधी है और गैंगवार में शामिल रहा है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। मेट्रो पुलिस ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की क्राइम और स्पेशल सेल को दी। सूचना मिलते ही दोनों टीमें कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंची और पकड़े गए ज्ञानेंद्र से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने बताया कि उसके गांव में प्रधान के चुनाव के समय दो गुट बन गए थे। दोनों में एक दूसरे के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता थी। साल 2000 में प्रमोद की हत्या कर दी गई। उसके बाद से दोनों गुटों के बीच गैंगवार चल रहा है। 28 अक्तूबर को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी गैंग के प्रदीप की हत्या कर दी। उसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बदमाश पर करीब 35-40 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद पिस्टल मृतक प्रमोद का है। जिसे उसे पिंटू नाम के व्यक्ति ने दिया था। गहन पूछताछ में पता चला कि आरोपी राठी गैंग से जुड़ा हुआ है और गैंगवार के कई मामले में शामिल रहा है। उसपर आठ से अधिक हत्या के मामले दर्ज हैं। सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed