फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gangrape in car by two brothers

कार में लिफ्ट देकर दो भाइयों ने लूट ली अस्मत

Sat, 01 Mar 2014 01:20 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Mar 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
gangrape in car by two brothers
बुलंदशहर की महिला ने दो सगे भाइयों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दोनों भाइयों ने कार में लिफ्ट देकर भूड़ चौराहे के पास बाग में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। नगर निवासी महिला का कहना है कि उसकी ससुराल गाजियाबाद में है।

10 दिसंबर 13 को वह नगर स्थित मायके से गाजियाबाद जाने के लिए भूड़ चौराहे पर जा रही थी। तभी उसके परिचित दो लड़कों ने उसे लिफ्ट देने के लिए कहा, वह दोनों लड़कों के साथ कार में बैठकर भूड़ चौराहे की ओर चली गई।
विज्ञापन


आरोप है कि भूड़ चौराहे से कुछ दूर एक बाग में ले जाकर दोनों भाइयों ने उससे बलात्कार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

महिला का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला और दोनों आरोपी नगर क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed