{"_id":"4ec636d8f9b2ca9a69747d0a561407ee","slug":"gadkari-files-defamation-case-against-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Feb 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल के खिलाफ नितिन गडकरी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गोमती मनोचा के समक्ष यह मुकदमा दायर किया।
बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने अपने इस याचिका में लिखा है कि 31 जनवरी को केजरीवाल ने जानबूझकर उनका नाम भ्रष्टाचारियों की सूची में रखा है।
भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट में अपना नाम होने से गुस्साए गडकरी ने केजरीवाल से उनका नाम हटाने और तुरंत बिना शर्त माफी मांगने की अपील की है।
गडकरी ने कोर्ट से मांग की है कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।