{"_id":"5d6af0b48ebc3e93af0f3833","slug":"friends-killed-a-man-on-abusing-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने पर तीन दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, एक आरोपी साइको किलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने पर तीन दोस्तों ने किया युवक का कत्ल, एक आरोपी साइको किलर
Sun, 01 Sep 2019 03:42 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दादरी/ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दादरी/ग्रेटर नोएडा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बादलपुर थाना क्षेत्र की भूड़ बस्ती के रहने वाले संजय की हत्या उसके तीन दोस्तों ने गला दबाकर की थी। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी पहले भी पानी में डुबोकर एक युवक की हत्या कर चुका है। आरोपियों का कहना है कि संजय अक्सर उन्हें शराब पिलाकर गाली देता और बेइज्जत करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल अंगोछा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात संजय की हत्या की गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही थी। बादलपुर थाना प्रभारी पटनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात धूम मानिकपुर गांव के कमल, मोहित और तुषार उर्फ तोषू को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी संजय से दोस्ती थी। लेकिन संजय अक्सर उन्हें शराब पिलाकर गाली देता और बेइज्जती करता था। इस वजह से तीनों ने उसके साथ बैठना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
फिर भी संजय रास्ते में मिलने पर उनसे गालियां देकर बात करता था। इससे नाराज होकर तीनों ने संजय को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। तीनों ने संजय को खाली पड़े प्लाट में बुलाकर शराब पिलाई। संजय के नशे में होने के बाद आरोपियों ने उसके मुंह में फोम ठूसकर अंगोछे से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
अक्सर आपा खो देता है तुषार
बादलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तुषार साइको किलर है। वह अक्सर आपा खो देता है। उसने वर्ष 2012-13 में जारचा थाना क्षेत्र स्थित नहर में नहाने के दौरान एक युवक की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। वह कई बार लोगों से मारपीट भी कर चुका है।