फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend brutally murdered for pressuring for natural relationship in Delhi

बेरहम दोस्त: अप्राकृतिक संबंध का दबाव बनाने पर दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, फिर पत्थर से कुचला सिर

Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Jan 2024 11:07 PM IST
सार

करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के अलावा करीब 100 लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की शिनाख्त प्रमोद कुमार शुक्ला के रूप में हुई। प्रमोद खारी बावली इलाके में काम करता था।

विज्ञापन
Friend brutally murdered for pressuring for natural relationship in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिले के कश्मीरी गेट इलाके में 19 जनवरी को हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। दरअसल मृतक प्रमोद कुमार शुक्ला उर्फ गुड्डू (40) आरोपी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था। परेशान होकर राजेश ने प्रमोद की हत्या की योजना बनाकर नशे की हालत में उसे पीटा। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारने के बाद उसके सिर पर पत्थरों से वार किए। इसके बाद उससे 18500 रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पटना बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम से खरीदा गया मोबाइल, लूटी गई रकम के साढ़े 12 हजार रुपये, मृतक के जूते और मोबाइल खरीदने की बिल बरामद किया है। 

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि 19 जनवरी को डीडीए, मोरी गेट पार्क में खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके चेहरे को कुचलने के अलावा पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के अलावा करीब 100 लोगों से पूछताछ की गई। काफी प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त प्रमोद कुमार शुक्ला के रूप में हुई। प्रमोद का परिवार गांव रुद्रपुर, माधवगढ़, जालौन, यूपी का रहने वाला था। प्रमोद खारी बावली इलाके की खोया मंडी में राकेश नाम कारोबारी के पास काम करता था और पास के रैन बसेरा में सोता था।
विज्ञापन


पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच की। इस बीच लोकल इंटेलिजेंस से पुलिस को पता चला कि 17 जनवरी की रात को प्रमोद को उसके दोस्त राजेश के साथ देखा था। छानबीन में पता चला कि दोनों का उस दिन झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपी राजेश को 26 जनवरी को पटना, बिहार से दबोच लिया। उसे दिल्ली लाया गया। पूछताछ के दौरान राजेश ने बताया कि वह भी रैन बसेरा में प्रमोद के साथ रहता था। आरोपी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था। 17 जनवरी की रात को प्रमोद और राजेश ने एक साथ बीयर पी। इसके बाद प्रमोद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। गुस्से में आकर राजेश ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed