फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud on the name of job

शाहिद कपूर की फिल्म देखकर अपराधी बना IIT छात्र

Tue, 31 Mar 2015 08:54 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of job

गाजियाबाद की कविनगर पुलिस ने ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो देशभर के बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर ठगता था। इन्होंने दिल्ली के लक्ष्मीनगर में ठगी का ‘कॉल सेंटर’ बना रखा था, जो सालों से चल रहा था। गैंग लीडर आईटीआई छात्र समेत तीन को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ये 100 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये ठग चुके हैं। पुलिस के पास दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और कोलकाता के 27 लोगों का डाटा है, जिनसे 3 लाख 90 हजार ठगे हैं। बॉलीवुड फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ देखकर इन्होंने ठगी की प्लानिंग की थी। इनसे काफी तादाद में सिम कार्ड, चैक बुक, पास बुक, लैंडलाइन फोन, लैपटॉप, मोबाइल, रिज्यूमे, फर्जी कंपनियों के नोट पैड और मोहरे मिली हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी अजय पाल ने बताया कि पकड़े गए ठग शशांक उर्फ शैंकी निवासी गोविंदपुरम, सूरज यादव निवासी करोलबाग दिल्ली और रोहित निवासी बिहार हैं। इन्हें गोविंदपुरम से दबोचा गया। शशांक प्राइवेट संस्थान से आईटीआई कर रहा है। सूरज और रोहित 12वीं पास हैं। इनसे फर्जी आईडी पर लिए गए 14 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, चार चैक बुक, पांच पास बुक, 11 लैंडलाइन फोन, एक मोबाइल, 14 रिज्यूमे, फर्जी कंपनियों के 50 नोट पैड, तीन मोहरे बरामद की गई हैं। इनकी निशानदेही पर 15 लैपटॉप और मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी ढूंढते हैं वेबसाइट नौकरी, तो जरा ये पढ़ लें

fraud on the name of job

एसपी सिटी ने बताया कि ठगों ने दिल्ली लक्ष्मीनगर में दो फर्जी कंपनियां (एएस सोल्युशन और कैरियर ओरियेंटिड सोल्युशन) खोलीं। उसी ऑफिस में कॉल सेंटर बनाया। 14 युवक-युवतियों को कॉलिंग के लिए रखा। इसके बाद रोजगार दिलाने वाली वेबसाइट साइन डॉट कॉम पर दोनों कंपनियों की मेल आईडी रजिस्टर्ड कराई। साइन डॉट कॉम पर जो लोग जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कराते थे, उनके कांटेक्ट नंबर लेकर उनसे संपर्क करते थे। नौकरी का झांसा देकर उनसे बैंक अकाउंट में पैसे डलवाते थे। फिर उन्हें टरकाते रहते थे।

बैंक अकाउंट से आए पकड़़ में
सीओ द्वितीय रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए ठग पीएनबी की लोहामंडी कविनगर स्थित शाखा में साथी रोहित के अकाउंट में पैसे डलवाते थे। पीएनबी प्रबंधन को संदेह हुआ, क्योंकि उस अकाउंट में अलग-अलग प्रदेशों से रकम आ रही थी। कुछ बेरोजगारों ने भी इसकी शिकायत की थी। जांच में फर्जीवाड़े का संदेह होने पर पीएनबी केकानूनी सलाहकार ने 27 मार्च को कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने रोहित को ट्रेस कर आरोपियों को दबोच लिया। रोहित को उसके अकाउंट में आई रकम में से 5 प्रतिशत अमाउंट देते थे।

प्लेसमेंट एजेंसी में जॉब करने के दौरान बनाई प्लानिंग

fraud on the name of job

एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि ठग पहले प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी करते थे। ‘बदमाश कंपनी’ फिल्म देखकर उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी में रहते हुए ठगी की प्लानिंग की थी। इस गैंग में दिल्ली का रिषभ नाम का युवक भी है, जो करीब छह माह पहले दिल्ली में पकड़ा जा चुका है।

ऐशोआराम, गर्लफ्रेंड और विदेश जाने की चाहत में बने ठग
एसएचओ ने बताया कि ये गैंग एशोआराम से जिंदगी जीने, गर्लफ्रेंड्स को महंगे गिफ्ट देने और विदेश जाने की चाहत में ठग बन गए। ठगी से अर्जित की गई इनकी संपत्ति की जांच की जा रही है।

बड़ी ठगी के बाद पब में जाकर करते थे सेलीब्रेट
एसएचओ ने बताया कि ये गैंग बड़ी ठगी के बाद पब में जाकर सेलीब्रेट करता था। वहां नशे में चूर होकर पैसे लुटाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed