{"_id":"5d291da68ebc3e6cbb2a4f64","slug":"fraud-of-crores-in-the-guise-of-mcd-worker-and-teacher-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी कर्मी और टीचर बन बैंक को लगाई करोड़ों की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी कर्मी और टीचर बन बैंक को लगाई करोड़ों की चपत
Sat, 13 Jul 2019 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:24 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक निजी बैंक में कर्मचारियों की मिलीभगत से 4.24 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। खुद को एमसीडी कर्मचारी व टीचर बताकर करीब 62 लोगों ने खाते खुलवाकर बैंक से लोन और क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर लिए।
विज्ञापन
बाद में बैंक का एक भी रुपया वापस नही किया गया। अधिकारियों के संज्ञान में जब यह मामला सामने आया तो इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बैंक ने अपने तीन कर्मचारियों पर आरोपियों से मिलीभगत की आशंका जताई है। बैंक की ओर से कर्मचारियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बैंक की ओर से रिस्क मैनेजमेंट और कंट्रोल के अधिकारी अमित सहानी ने शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि बीते दिनों कुछ गुमनाम लोगों ने उनके बैंक में खुद को एमसीडी कर्मचारी और टीचर बताकर बचत खाते खुलवाए। सरकारी नौकरी होने के कारण बैंक ने भी हाथोंहाथ अकाउंट खोल दिए।
खाते खोलते समय आरोपियों ने फर्जी सैलरी स्लिप और अन्य दस्तावेज जमा कराए। खाता खुलते ही आरोपियों ने पर्सनल लोन भी ले लिए। बैंक ने सरकारी कर्मचारी होने के नाते लोन भी दे दिया। इसके अलावा इन लोगों के क्रेडिट कार्ड भी बना दिए। इन कार्ड का भी खूब इस्तेमाल लिया। सब कुछ होने के बाद आरोपियों ने बैंक में एक भी रुपया नही जमा करवाया।
बैंक की रिस्क इंटेलीजेंस एंड कंट्रोल यूनिट ने जब लोन लेकर न चुकाने वाले लोगों की पड़ताल की तो पता चला कि ऐसे करीब 62 खाते कुछ दिनों के अंतराल में एमसीडी कर्मचारी और टीचर बताकर खुलवाए गए हैं। सभी खातों से लोन लेने के लिए अलावा क्रेडिट कार्ड भी बनवाए गए।
इन सब की जांच की तो पता चला कि इन लोगों ने बैंक को 4.24 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया था। बैंक में ऐसे कितने और खाते खुले हैं इसकी पड़ताल की जा रही है।
बैंक अधिकारियों ने अपने ही तीन कर्मचारियों पर इस मिलीभगत में शामिल होने का शक जाहिर किया है। फर्जीवाड़ा पकड़े जाने के बाद मामले की सूचना आर्थिक अपराध शाखा से की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।