{"_id":"598b21974f1c1bd91a8b477f","slug":"four-women-and-an-8-year-girl-s-braid-cut-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा राजधानी में चोटी कटने का सिलसिला, आठ साल की बच्ची समेत चार महिलाओं की कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा राजधानी में चोटी कटने का सिलसिला, आठ साल की बच्ची समेत चार महिलाओं की कटी चोटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में चोटी कटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर रात को एक बार फिर बच्ची समेत चार महिलाओं की चोटी कट गई। नरेला में जहां आठ साल की मासूम व 25 साल की महिला की चोटी कटी, वहीं जहांगीरपुरी और वसंतकुंज भी अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं की चोटी कटने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सभी महिलाओं ने वारदात के बाद सिर भारी होने व सिर दर्द होने की शिकायत की है। पुलिस चारों मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक जहांगीरपुरी मामले में पीड़ित ममता (35) परिवार के साथ जे-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में रहती है। इसका पति ऑटो चालक है।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात को ममता अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। अचानक उसके सिर में दर्द होने लगा। उसने उठकर देखा तो उसकी चोटी कट चुकी थी। खबर लगते ही मोहल्ले में हल्ला हो गया। इधर नरेला इलाके में पीड़िता हबीबा (25) परिवार के साथ मकान नंबर-67, सेक्टर-10, पॉकेट-7 में रहती है। हबीबा की भी रात को सोते समय चोटी कट गई।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही इसके पड़ोस में रहने वाली आठ वर्षीय ओमवती के साथ हुआ। इसके अलावा वसंतकुंज में भी एक महिला की चोटी काट ली गई। इन सभी का कहना है कि इन लोगों ने किसी को चोटी काटते हुए नहीं देखा। सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में सो रही थीं।