फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›      Four policemen including SHO shunted on charges of maid assault on thef tsuspicion in gurugram

गुरुग्राम: असम की महिला को थाने में निर्वस्त्र कर बेल्ट और डंडों से पीटा, एसएचओ लाइन हाजिर

Thu, 05 Sep 2019 08:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
   Four policemen including SHO shunted on charges of maid assault on thef tsuspicion in gurugram
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी में चोरी के आरोप में असम की महिला की थाने में पिटाई का मामला सामने आया है। पूछताछ के नाम पर थाने में उसे नौ घंटे तक प्रताड़ित करने की वजह से वह चलने फिरने की हालत में नहीं है। बुधवार को पूर्वोत्तर के लोगों के विरोध के बाद देरशाम पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकील ने एचएसओ समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मामले में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि असम की 30 वर्षीय महिला डीएलएफ फेज-1 एच ब्लॉक स्थित कोठी नंबर-9/7 में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। 31 जुलाई को कोठी मालिक ने असम की महिला समेत दो अन्य महिलाओं पर चोरी का अंदेशा जताया। 
विज्ञापन


डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए सुबह नौ बजे तीनों को थाने में बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसके कपड़े उतार दिए गए और नाजुक अंगों पर डंडो से पिटाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

   Four policemen including SHO shunted on charges of maid assault on thef tsuspicion in gurugram
थाने में हंगामा करते पूर्वोत्तर के लोग - फोटो : अमर उजाला

शाम छह बजे उसके पति को बुलाकर उसे घर भेज दिया। उस वक्त महिला चलने की हालत में भी नहीं थी। बुधवार सुबह थाने में दोबारा पेश होने के लिए दबाव बनाने पर पूर्वोत्तर से जुड़े संगठनों को सूचना दी गई तो वे थाने में पहुंचे।

उन्होंने थाना प्रभारी समेत एसीपी और डीसीपी पूर्व को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। करीब पांच घंटे तक हुई बातचीत के बाद एसीपी सदर अमन यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर सभी लोग शांत हुए। एसीपी की ओर से रिपोर्ट अपने आला अधिकारियों को भेज दी।

 देर शाम को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने बताया कि चोरी के मामले की जांच में पुलिसकर्मियों की ओर से लापरवाही की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार, महिला एएसआई मधुबाला, हेड कांस्टेबल अनिल और महिला कांस्टेबल कविता को लाइन हाजिर कर दिया है।

चारों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है जिसमें दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही चोरी के मामले में नए थाना प्रभारी से नए सिरे से जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed