{"_id":"5b4835bf4f1c1b84468b6321","slug":"four-illegal-schools-closed-in-greater-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में चार अवैध स्कूलों को कराया बंद, एक स्कूल को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में चार अवैध स्कूलों को कराया बंद, एक स्कूल को जारी किया नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बंद कराते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले में चल रहे अवैध स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की टीम दादरी में पहुंची और चार स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए बंद करा दिया।
जबकि आठवीं तक मान्यता लेकर नौवीं और दसवीं की पढ़ाई कराने वाले स्कूल को नोटिस जारी कर दोनों कक्षाओं को बंद कराने को कहा गया है। इन चारों स्कूल में करीब 800 बच्चे पढ़ते हैं।
शिक्षा विभाग को लगातार अवैध स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को मून लाइट एकेडमी, मूनलाइट किड्स केयर, नन्हीं दुनिया इंटरनेशनल स्कूल और राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही आठवीं तक की मान्यता लेने के बाद नौवीं और दसवीं की पढ़ाई कराने वाले सनराइज पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी कर कक्षाओं को बंद करने को कहा गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि जिले में जितने भी अवैध स्कूल चल रहे हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का दाखिला कराते समय स्कूलों की मान्यता के बारे में पूरी तरह से जांच कर लें, जिससे बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में जो भी अवैध स्कूल चल रहे हैं सभी स्वत: बंद कर दे अन्यथा बेसिक शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में जो भी अवैध स्कूल चल रहे हैं सभी स्वत: बंद कर दे अन्यथा बेसिक शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगी।