फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four died by hot weather in faridabad

भीषण गर्मी ने ली चार की जान

Sat, 12 Jul 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Jul 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
four died by hot weather in faridabad

फरीदाबाद पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से चार शव बरामद किए हैं। उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक तीन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, चारों की मौत तेज गर्मी के कारण हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुनील नामक युवक आजाद नगर में अपने परिवार के साथ रहता था और एक कंपनी में काम कर परिवार चलाता था। शुक्रवार को वह किसी काम से सेक्टर आठ गया था।
विज्ञापन


उसी दौरान तेज गर्मी के कारण वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सराय ख्वाजा स्थित एक मॉल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जबकि राजीव गांधी चौक के पास शनिवार दोपहर को एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अन्य मामले में पुलिस ने संजय कालोनी इलाके से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि इन सभी लोगों की मौत तेज गर्मी की चपेट में आकर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed