Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four additional trips added for the Dhanbad-Delhi special train

Delhi NCR News: धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के चार अतिरिक्त फेरे बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
नवंबर के अंतिम सप्ताह तक होगा संचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 03309/03310 अब नवंबर के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल सात से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल आठ से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। विस्तारित अवधि में ट्रेन के मार्ग, समय और संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। धनबाद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन माधोसिंह में शाम 6:58 से 7:00 बजे और ज्ञानपुर रोड में 7:10 से 7:12 बजे तक रुकेगी। वापसी में ज्ञानपुर रोड पर रात 12:24 से 12:26 बजे तथा माधोसिंह में 12:55 से 12:57 बजे तक ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed