बान की-मून और ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड ने किया मोहल्ला क्लीनिक का दौरा, जमकर की दिल्ली सरकार की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनके साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल भी था। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की-मून और विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व महानिदेशक व नार्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम ब्रंडलैंड ने केजरीवाल सरकार के काम जमकर तारीफ की।
बान की मून ने दिल्ली सरकार की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार की खुले दिल से तारीफ करता हूं।
बान की मून ने कहा कि मैं दुनिया के कई देशों में गया हूं, जो मैंने आज दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और पॉलीक्लिनिक्स देखा, वो वास्तव में सबसे अच्छी है। इस दौरान नॉर्वे की पूर्व प्रधानमंत्री ग्रो हरलेम ब्रंडलैंड ने कहा कि दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों का काम बहुत अच्छा है।
"I've been to different parts of world, what I saw today, is the best & systematic form health care in form of Mohalla Clinics & Polyclinics."- Ban Ki Moon, Former UN Secy General & @TheElders Delegate. pic.twitter.com/wNhw1JKq2a
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2018
Delhi: Former UN Secretary-General, Ban Ki-Moon, and former Norwegian Prime Minister, Gro Harlem Brundtland, visit a Mohalla Clinic with Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and state Health Minister Satyendar Jain pic.twitter.com/cYc0RpJ7Y6
— ANI (@ANI) September 7, 2018
वो मोहल्ला क्लीनिक का दौरा करके काफी प्रभावित हुए। दुनिया भर में दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की जा रही है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। आज दिल्ली के हर उस वोटर के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने केजरीवाल सरकार को चुना था।
दौरे के वक्त आम आदमी पार्टी का ट्वीट आया। इसमें लिखा था कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब विदेशों से लोग हमारे देश में कुछ सीखने के लिए आ रहे हैं।
लोग चर्चा करते हैं कि विदेशों में ऐसे मॉडल हैं वैसे मॉडल हैं, हमारे देश में नहीं है पर आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने ऐसे मोहल्ला क्लीनिक और पालीक्लिनिक बनाए हैं, जिसे देखने विदेशों से लोग हमारे देश आ रहे हैं।
A citizen is thanking the CM @ArvindKejriwal for quality health services in Delhi, as she is a regular visitor at a government clinic.
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2018
Citizen's satisfaction is priceless ! pic.twitter.com/o9hUCtBBai