फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former Prime Minister Jawaharlal Nehru's historic dagger theft from the nehru memorial

म्यूजियम से पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक कटार चोरी

Wed, 27 Apr 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Apr 2016 04:53 PM IST
विज्ञापन
former Prime Minister Jawaharlal Nehru's historic dagger theft from the nehru memorial
नेहरू मेमोरियल से कटार चोरी

चाणक्यपुरी स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक एंटीक कटार (चाकू) चोरी होने का मामला मामला सामने आया है। कटार पर सोने की परत चढ़ी हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आजादी के बाद जब पंडित नेहरू प्रधानमंत्री बने थे उस समय सऊदी अरब में उनको ये कटार उपहार में दी गई थी। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चाणक्यपुरी में तीन मूर्ति गोलचक्कर पर नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी है। म्यूजियम सोमवार को आम लोगों के लिए बंद रहता है। नेहरू के गिफ्ट रूम में शीशे के बॉक्स में कटार रखी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के पीछे म्यूजियम के कर्मचारी का हाथ हो सकता है

former Prime Minister Jawaharlal Nehru's historic dagger theft from the nehru memorial

इस कटार पर सोने की परत चढ़ी हुई थी। सोमवार को किसी ने शीशे का बॉक्स तोड़कर कटार चुरा ली। शीशे के बॉक्स में और भी ऐतिहासिक वस्तुएं थीं, मगर चोरों ने सिर्फ कटार को ही निशाना बनाया।

म्यूजियम के ओएसडी बाला कृष्णन ने इसकी शिकायत चाणक्यपुरी थाना पुलिस को की। एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। बताया जा रहा है कि जहां से कटार चोरी हुई है वहां व परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात के पीछे म्यूजियम के ही किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है क्योंकि सोमवार को साफ-सफाई के लिए म्यूजियम सिर्फ कर्मचारियों के लिए खुलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed