{"_id":"65c141195c43470ba306c149","slug":"former-employee-murdered-and-body-thrown-into-bilaspur-canal-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पड़ोस की दुकान पर काम करने से नाराज पहले मालिक ने करवाई युवक की हत्या, नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पड़ोस की दुकान पर काम करने से नाराज पहले मालिक ने करवाई युवक की हत्या, नहर में फेंका शव
Tue, 06 Feb 2024 01:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:42 AM IST
सार
रविवार और सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव की नहर में तलाश की, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो पाया। पुलिस ने अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली की देशबंधु गुप्ता रोड (डीबीजी) इलाके से अगवा कर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसके शव को हिरनौटी पुलिया, बिलासपुर नहर, गौतमबुद्ध नगर में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो हत्याकांड से पर्दा उठ गया। मृतक की शिनाख्त अब्दुल मालिक (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को पुलिस ने मृतक के शव की नहर में तलाश की, लेकिन उसका शव बरामद नहीं हो पाया। पुलिस ने अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विरेंद्र और इनके दो साथी सोनू सैनी व विनोद उर्फ शेरू के रूप में हुई है। चौथे आरोपी जहीर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
दरअसल पिछले करीब 12 सालों से अब्दुल मालिक विरेंद्र की वर्कशॉप पर मोटर मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। कुछ समय पूर्व विरेंद्र ने उसे काम से निकाल दिया था। अब उसने विरेंद्र की दुकान के पास दूसरी वर्कशॉप पर नौकरी कर ली थी। आरोप है कि वह विरेंद्र के ग्राहकों को तोड़ रहा था। कई बार विरेंद्र ने अब्दुल मालिक को ऐसा करने से मना किया। न मानने पर उसने सोनू, जहीर और विनोद के जरिए उसकी हत्या करवा दी। फिलहाल जहीर मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
गलत संगत की वजह से निकाला था काम से
मूलरूप से मधुबनी बिहार का रहने वाला अब्दुल मालिक अपनी पत्नी रानी के साथ अगर नगर, नांगलोई इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता मो. मुकीम, बड़ा भाई अब्दुल खालिक, मां और शादीशुदा बहन है। पिछले काफी समय से अब्दुल मालिक दिल्ली में रहकर विरेंद्र के पास करोल बाग में मोटर मैकेनिक का काम करता था। डेढ़ माह पूर्व ही उसने रानी से प्रेम विवाह किया था। पिछले कुछ दिनों से वह गलत संगत में पड़ गया था। इस वजह विरेंद्र ने नवंबर 2023 में उसे काम से निकाल दिया था।
28 जनवरी की रात को की थी हत्या
अब्दुल मालिक के जीजा अब्दुल रहमान ने बताया कि 28 जनवरी की रात को रानी ने पति को फोन किया तो उसने बताया कि वह वर्कशॉप से निकल गया है और जल्द घर आ जाएगा। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे। उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। खुद तलाश करने के बाद परिजनों ने 30 जनवरी को डीबीजी रोड थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच के बाद पता चला कि अब्दुल मालिक को आखिरी बार सोनू सैनी, विनोद उर्फ शेरू और विरेंद्र के साथ देखा गया था। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपियों ने अब्दुल मालिक को शराब पिलाई। बाद में उसे गाड़ी में बिठाकर ग्रेटर नोएडा ले गए। वहां बिलासपुर नहर, हिनौटी पुलिया, गौतमबुद्ध नगर में उसकी रॉड से वारकर हत्या कर दी और शव को नहर में डाल दिया।