फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dinesh Mongia Join BJP: Former Indian Cricketer Dinesh Mongia Joins Bharatiya Janata Party in Delhi Today

दिल्ली: क्रिकेट की पिच से सियासी मैदान में एक और एंट्री, दिनेश मोंगिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Tue, 28 Dec 2021 02:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 02:21 PM IST
सार

राजनीति का क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों से गहरा नाता रहा है। मौजूदा समय में भी कई खिलाड़ राजनीति में सक्रिय हैं। दिल्ली के भाजपा के वर्तमान सांसद गौतम गंभीर भी देश के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं।

विज्ञापन
Dinesh Mongia Join BJP: Former Indian Cricketer Dinesh Mongia Joins Bharatiya Janata Party in Delhi Today
पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। सियासी पारी को लेकर मोंगिया ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहता हूं। आज देश के विकास के लिए भाजपा से बेहतर कोई और पार्टी नहीं है।

विज्ञापन


क्रिकेट की पिच पर मोंगिया का प्रदर्शन
मोंगिया ने अपने करियर में 57 वन-डे और एक टी-20 मैच खेला। इसमें उन्होंने कुल 1268 रन बनाए। 1995-96 में डेब्यू करने वाले मोंगिया ने 2002 में गुवाहाटी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 159 रनों की पारी खेलकर टीम में अपनी दावेदारी मजबूत की थी। 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला। मोंगिया 2007 में आखिरी बार क्रिकेट के मैदान में पंजाब की तरफ से खेलते दिखे थे। लेकिन इंडियन क्रिकेट लीग में खेलने की वजह से बीसीसीआई ने उन पर बैन लगा दिया था। साल 2019 में 42 साल की उम्र में भारतीय ऑलराउंडर ने संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन

इसके साथी ही कांग्रेस के पूर्व विधायक फतेह बाजवा, अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट एडीसी (सेवानिवृत्त) एवं एडवोकेट मधुमीत ने भी दिल्ली में भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed