फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Chief Minister Arvind Kejriwal Z Plus security will not be withdrawn

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को बड़ी राहत, न कम होगी और न ही हटेगी सुरक्षा; आतिशी की सिक्योरिटी पर भी आया अपडेट

Sat, 28 Sep 2024 09:17 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर नया अपडेट आया है। केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा वापस नहीं होगी। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Arvind Kejriwal Z Plus security will not be withdrawn
सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल (विधानसभा) - फोटो : youtube/Delhi Govt

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा वापस नहीं होगी। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी को फिलहाल एक कमांडो, कुछ पुलिसकर्मी और एस्कार्ट कार दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल की जान को खतरा है। उन्हें कई बार धमकी मिल चुकी है। मई में मुख्यमंत्री को मारने की धमकी देते हुए पोस्टर मेट्रो में लगा दिए गए थे। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने उस समय प्रेसवार्ता कर धमकी मिलने का दावा करते हुए पोस्टर दिखाए थे। इससे पहले जनवरी में 100 नंबर पर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को अगले दिन ही पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की जान के खतरे को लेकर इनपुट मिलते रहते हैं। ऐसे में केजरीवाल की जेड प्लस सुरक्षा को न तो कम किया जाएगा और न ही हटाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री आतिशी को अभी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा नहीं दी गई है। फिलहाल, एक कमांडो, कुछ पुलिसकर्मी और एस्कार्ट कार दी गई है। पुलिस की सुरक्षा यूनिट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री को अभी सुरक्षा नहीं दी गई है। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed