फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former central minister and bjp leader bungalow sealed due to noc in bulandshahr

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री की कोठी सील, कानून का उल्लंघन कर हो रहा था निर्माण

Mon, 08 Jan 2018 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Jan 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
former central minister and bjp leader bungalow sealed due to noc in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला

नियम विरुद्ध और बिना एनओसी लिए सरकारी संपत्ति के समीप निर्माण कराने पर शनिवार को बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने भाजपा नेता और पूर्व के्रंदीय मंत्री अशोक प्रधान के आवास सहित तीन मकानों को सीज कर दिया।

विज्ञापन


बीडीए सचिव का कहना है कि शहर में ऐसे कई निर्माण हैं जिन्हें चिन्हित कर तोड़ा जाएगा। प्राधिकरण की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा नेता अशोक प्रधान की कोठी जिलाधिकारी आवास के सामने बन रही है।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अशोक प्रधान की कोठी का नक्शा दो तल का पास है, जबकि तीसरे तल पर निर्माण कार्य हो रहा था।

जिलाधिकारी से एनओसी लेना आवश्यक

former central minister and bjp leader bungalow sealed due to noc in bulandshahr

साथ ही सरकारी संपत्ति के आसपास निर्माण के लिए जिलाधिकारी से एनओसी लेनी होती है, जो कि निर्माणकर्ता के पास नहीं है। इन्हीं के नजदीक अजय वर्मा और राकेश गुप्ता का मकान बन रहा था।

इन्हें भी सील कर दिया गया। मामले में विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। जबकि अशोक प्रधान का कहना है कि बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की ओर से उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

आवास का नक्शा पास है। किसी आवश्यक कार्य से बाहर हूं। वापस लौटने पर मामले को दिखवाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed