{"_id":"6aeeeb623178bbcd5502c5e4","slug":"former-bjp-president-adesh-gupta-creta-stolen-in-delhi-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक: दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर से कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का आतंक: दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष के घर के बाहर से कार चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Sat, 07 Nov 2026 02:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:47 PM IST
सार
दिल्ली में पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता के घर के सामने से उनकी क्रेटा कार चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता
- फोटो : FB/adeshguptaBJPDelhi
विस्तार
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व महापौर आदेश गुप्ता के घर के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार चोरी हो गई। वारदात शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि चोर कार से आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने पहले भी इसी तरह कार चोरी करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, उस समय आसपास के लोगों की नजर चोरों पर पड़ गई थी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए थे। इस बार चोरों ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान और चोरी हुई कार की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन