फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former BJP MLA Anil Jha joins Aam Aadmi Party

Delhi: चुनाव से पहले भाजपा को तीसरा बड़ा झटका, पूर्व विधायक अनिल झा आप में शामिल; केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Sun, 17 Nov 2024 11:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्लीd
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्लीd Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Nov 2024 11:02 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तीसरा बड़ा झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
 

विज्ञापन
Former BJP MLA Anil Jha joins Aam Aadmi Party
आप में शामिल पूर्व विधायक अनिल झा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा से किराड़ी के दो बार विधायक रहे अनिल झा रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर उन्हें टोपी और पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली से तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर और पूर्वी दिल्ली में स्थायी समिति के अध्यक्ष और नेता सदन रह चुके बीबी त्यागी आप में शमिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अनिल झा ने पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत काम किया। उनके आने से केवल किराड़ी ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। दिल्ली में 1750 अनाधिकृत कॉलोनियां हैं। करीब साढ़े सोलह सौ कॉलोनियों में पीने का पानी पहुंचा दिया है। करीब सौ में वन विभाग व एएसआई के कारण काम नहीं हो सकता है। दस साल में इन कॉलोनियों के अंदर दस हजार किलोमीटर की सड़कें और गलियां बनवाई हैं। 
विज्ञापन


वहीं, अनिल झा ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली की अनाधिकृत कॉलोनियों में काम किया। स्कूलों में अच्छी शिक्षा, साफ-सुथरा भोजन, मोहल्ला क्लीनिक की सुविधा सहित अन्य की सुविधा मिल रही है। यही सामाजिक न्याय है। हमने देखा कि अगर कोई सामाजिक न्याय के नारे को पुख्ता कर रहा है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने किया दिल्ली का विकास 
विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली के अंदर अगर पूर्वांचल के लिए किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। यूपी, बिहार से जब कोई व्यक्ति दिल्ली में काम और पढ़ाई के लिए आता है तो अनाधिकृत कॉलोनियों के अंदर रहता है। आज से दस साल पहले वो सारी अनाधिकृत कॉलोनियां में समस्या थी। सड़कें नहीं होती थीं। पानी, सीवर और लाइट की व्यवस्था नहीं होती थी। लोग घुटने भर के कीचड़ में रहते थे। सिर्फ दस साल के अंदर दिल्ली के वो सारे इलाके, जहां पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जितनी भी अनाधिकृत कॉलोनियां हैं, वहां पर आज आपको शानदार सड़कें मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed