{"_id":"6aeb33d9e8ca12b78b0f73be","slug":"for-person-who-committed-murder-by-stabbing-in-seemapuri-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2850-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीमापुरी में चाकू मारकर हत्या करने वाले को उम्रकैद, 20 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीमापुरी में चाकू मारकर हत्या करने वाले को उम्रकैद, 20 हजार जुर्माना
विज्ञापन
-अदालत ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने सीमापुरी इलाके में चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग की अदालत ने आरोपी रणजीत को हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे दो महीने की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वारदात 13 मार्च 2025 की रात सीमापुरी के कब्रिस्तान रोड स्थित जैन मंदिर के पास हुई थी। आरोपी रणजीत ने ठाकुर दास पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में उनकी गर्दन पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी पूनम के बयान पर 14 मार्च 2025 को सीमापुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शुरुआत में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन ठाकुर दास की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना कपड़ा बरामद किया था। इसके अलावा, क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराई गई। एफएसएल रिपोर्ट ने भी पुलिस की जांच को मजबूती दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस की ओर से जुटाए गए फोरेंसिक साक्ष्य भी अदालत में पेश किए गए।
अदालत ने गवाहों के बयानों और वैज्ञानिक साक्ष्यों को महत्वपूर्ण मानते हुए आरोपी रणजीत को हत्या का दोषी ठहराया। अदालत ने मृतक के परिवार को राहत देने के लिए पीड़ित मुआवजा योजना के तहत उचित मुआवजा दिलाने के उद्देश्य से मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), शाहदरा को भेज दिया है। अदालत को बताया गया कि मृतक की पत्नी पूनम और उनके तीन नाबालिग बच्चों को पहले ही 50 हजार रुपये का अंतरिम मुआवजा दिया जा चुका है।