इंटरनेशनल मैच कराने के लिए बेहतर बनेगा ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक क्रिकेट स्टेडियम को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश में जुट गया है। पिछले दिनों टॉप ड्रैसर खरीदा गया था अब एरिएटर खरीदने की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम में संभावित मैच की संख्या ज्यादा होने की संभावना और बीसीसीआई एवं आईसीसी के दौरे को देखते हुए मैदान को अच्छा बनाए रखने के लिए एरिएटर खरीदने का फैसला लिया गया है। प्राधिकरण अफसरों ने इस मशीन को खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। वैसे तो एरिएटर की कीमत तीन हजार रुपये से शुरू हो जाती है। मगर स्टेडियम के लिए खरीदा जाने वाला ऐरिएटर कुछ अलग होगा जिसकी कीमत भी ज्यादा होगी।
मालूम हो कि क्रिकेट स्टेडियम में सबसे अहम पिच होती है और दूसरे स्थान पर मैदान में लगी घास। ग्रेनो स्टेडियम में अगले कुछ समय में लगातार मैच होने हैं इसलिए उसकी मरम्मत के लिए समय कम होगा। कम समय में घास को जल्दी उगाना और सही करने के लिए खाद आदि की आवश्यकता होती है। इसलिए एरिएटर को खरीदने का फैसला लिया गया है।
ऐसे करता है एरिएटर काम
एरिएटर एक मशीन होती है जिसमें आगे कांटेनुमा कील बनी होती है। मशीन के इंजन द्वारा उसे चलाया जाता है और वह कांटेनुमा कील मैदान में घुस जाती है। जिससे खाद और पानी घास के नीचे जड़ों में पहुंचाया जा सके। इससे मशीन से मैदान को कम समय में तैयार किया जा सकता है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक है।
शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में पिछले कुछ दिन से लगातार क्रिकेट मैच हो रहे हैं। मैदान का रखरखाव टीक रखने के लिए उसमें खाद और गुड़ाई आदि की जरूरत होती है। एरिएटर मशीन से मैदान को कम समय में अच्छा बनाया जा सकेगा। यह मशीन बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप लानी होती है। जिसे खरीदने की तैयारी की जा रही है।- राजीव त्यागी, जीएम प्रोजेक्ट, ग्रेनो प्राधिकरण
आईसीसी टीम और विदेशी प्रतिनिधिमंडल कर सकता है दौरा
स्टेडियम को दिसंबर और जनवरी में होम ग्राउंड बनाने के लिए इंग्लैंड काउंटी टीम मांगा था। इसके करार को लेकर इंग्लैंड का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही ग्रेटर नोएडा आएगा। वह प्रतिनिधि मंडल मैदान और स्टेडियम की सुविधाओं का दौरा करेगा और उसके बाद प्राधिकरण अफसरों से बात करके होम ग्राउंड को लेने पर सहमति के लिए बैठक होगी। उधर, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच को लेकर भी इसी सप्ताह आईसीसी टीम के आने की संभावना है।