{"_id":"59df87d34f1c1b0d698b5656","slug":"for-aarushi-murdercase-dps-was-waiting-for-the-highcourt-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरुषि हत्याकांड : कोर्ट के फैसले पर टिकी थी DPS की निगाहें, पूरा स्कूल कर रहा था इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरुषि हत्याकांड : कोर्ट के फैसले पर टिकी थी DPS की निगाहें, पूरा स्कूल कर रहा था इंतजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 12 Oct 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरुषि मामले में कोर्ट के फैसले पर डीपीएस नोएडा स्कूल की भी निगाह थी। आरुषि को पढ़ाने वाली टीचर, स्वीमिंग कोच से लेकर स्टूडेंट्स तक फैसले का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कोई भी मीडिया से खुलकर बात नहीं करना चाह रहा था। आरुषि की दोस्त भी इस फैसले से खुश हैं, लेकिन उनका कहना था कि जल्द ही आरुषि के कातिल से भी पर्दा उठना चाहिए। आशा है कि आरुषि को न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
मयूर स्कूल नोएडा एक्सप्रेसवे की प्रिंसिपल सरिता मधोक ने बताया कि 28 साल तक डीपीएस स्कूल में रही हूं। उस दौरान नोएडा डीपीएस स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थी। आरुषि को गणित भी पढ़ाती थी। वह पढ़ने में बहुत ही अच्छी स्टूडेंट थी। सबसे पहले सवालों के जवाब देती थी। गणित में वह बहुत होशियार थी।
विज्ञापन
आरुषि बहुत ही प्यारी बच्ची थी और सभी की चहेती थी। वहीं, आरुषि के स्वीमिंग कोच सुरेश देशवाल ने बताया कि आरुषि स्कूल के बाद पापा के साथ गोल्फ कोर्स में स्वीमिंग सीखने आती थी। आरुषि बहुत एक्टिव और शरारती भी थी। वह बहुत जल्द ही घुलमिल जाती थी। दुख है कि कातिल का अभी तक पता नहीं चला।
विज्ञापन