{"_id":"69b8ff05e9f2a5d30a001b63","slug":"foot-overbridge-built-over-drain-collapses-in-rupnagar-woman-dies-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बड़ा हादसा: रूप नगर में नाले पर बना फुटओवर ब्रिज ढहा, महिला की दर्दनाक मौत, जर्जर हालत में था पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बड़ा हादसा: रूप नगर में नाले पर बना फुटओवर ब्रिज ढहा, महिला की दर्दनाक मौत, जर्जर हालत में था पुल
Tue, 17 Mar 2026 12:43 PM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:43 PM IST
सार
दिल्ली के रूपनगर के ब्लॉक 3 में मदर डेरी के पास नाले के ऊपर बना एक पुराना लोहे का फुटब्रिज ढह गया। इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
नाले पर बना फुटओवर ब्रिज ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रूप नगर इलाके में नाले पर बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय महिला पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया और वह सीधे नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में था, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन