{"_id":"5e8dfa298ebc3e76a002e13c","slug":"food-is-not-available-in-the-night-shelters-of-the-corporation-in-gurugram-and-migrants-are-facing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: निगम के रैन बसेरों में नहीं मिल रहा भर पेट खाना, प्रवासियों को हो रही है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: निगम के रैन बसेरों में नहीं मिल रहा भर पेट खाना, प्रवासियों को हो रही है परेशानी
Wed, 08 Apr 2020 09:56 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद रैन बसेरों में ठहरे हुए प्रवासी लोगों को भरपेट खाना नहीं मिल रहा है। इस कारण यहां करीब 35 लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं जबकि निगम की ओर से सभी को दो समय भरपेट खाना देने का दावा किया हुआ है।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने जब मौके पर जाकर लोगों से बात की तो निगम का दावा हवा हवाई नजर आया। लोगों ने बताया कि वह न तो अपने घर जा सके और अब यहां रुके हैं तो आधे भूखे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण शहर में विभिन्न जगहों पर कार्य करने वाले प्रवासी लोगों को उनके घर जाने से रोक कर उनको निगम के राहत केंद्रों में रखा गया था। नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से राहत केंद्रों में रखे लोगों को रहने के साथ खाना देने का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत कुछ ओर ही है।
विज्ञापन
भीमनगर के रैन बसेरे में करीब 35 लोगों को रखा हुआ है। यहां रह रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें यहां भरपेट खाना नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें भूखे पेट ही रहना पड़ रहा है।
पिछले काफी दिनों से यहां रह रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से जो खाना आता है उससे सिर्फ गुजारा हो रहा है। खाना भरपेट नहीं मिल पा रहा है। इस कारण आधे से ज्यादा समय तो भूखा रहना पड़ रहा है। - राजीव
प्रशासन की ओर से दो वक्त का खाना दिया जाता है, वह खाना भी भरपेट नहीं मिलता है। इस कारण एक समय तो भूखा रहना पड़ ही रहा है, लेकिन जो खाना मिल रहा है वह भी भरपेट नहीं मिल रहा है। - ध्रुवपाल
संबधित अधिकारी को समस्या सुनकर समाधान के निर्देश दिए गए हैं। खाना दो समय मिल रहा है। मात्रा के बारे में कार्रवाई करेंगे। - विनय प्रताप सिंह, निगमायुक्त, गुरुग्राम