फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fog makes national highways more dangerous

अमर उजाला की पड़तालः कोहरे में और खतरनाक हुआ नेशनल हाईवे

Sat, 10 Dec 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
fog makes national highways more dangerous
national highway - फोटो : अमर उजाला

कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सड़क हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है लेकिन पुलिस-प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी है। लापरवाही बरतने के मामले में एनएचएआई भी पीछे नहीं है, क्योंकि कोहरे के दौरान सड़क हादसों का सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर ही मंडरा रहा है।

विज्ञापन


बदरपुर बॉर्डर से लेकर सीकरी तक हाईवे पर अब तक लाइटों की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। शाम ढलते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है। सिक्सलेन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार हाईवे के सफर को जोखिम में डाल रही है। हाईवे का हाल केवल फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पलवल तक बेहाल है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सफर करना है तो एहतियात बरतें, क्योंकि इस सफर में सावधानी ही आपकी जिंदगी को जोखिम में पड़ने से बचा सकती है। शुक्रवार को हाईवे का हाल जानने की कोशिश की गई तो कदम कदम पर लापरवाही के सबूत दिखाई दिए। पेश है रिपोर्ट:-
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्सी के सहारे आपकी सुरक्षा
दिल्ली की सीमा पार करते ही बदरपुर फ्लाईओवर से महज एक किलोमीटर चलने पर हाईवे पर खतरा मंडराने लगता है। सड़क के किनारों पर दीवार या फिर सीमेंटेड रेलिंग वाहनों की सुरक्षा के लिए लगाई जाती हैं, लेकिन एनएचपीसी चौक और मेवला महाराजपुर क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों से बचाव के लिए रस्सी का सहारा लिया गया है। लंबे-चौड़े फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन लोहे के बेरिकेड या फिर कोहरे से निपटने के लिए रिफ्लेक्टर लगाने की जरूरत नहीं समझी गई।

बीच हाईवे पर लापरवाही
सड़क खराब होना तो दूर की बात है, नियमानुसार नेशनल हाईवे पर कट नहीं होना चाहिए। सड़क पर बेवजह स्पीड ब्रेकर भी नहीं होने चाहिए लेकिन सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन और बडख़ल चौराहे पर एनएचएआई की निर्माण कंपनी ने लापरवाही के निशान छोड़े हुए हैं, जो कोहरे में जानलेवा साबित हो सकते हैं। बीच हाईवे पर उखड़ी हुई सड़क को दुरुस्त करने की जगह सीमेंट के बैरिकेड रख दिए गए हैं जो तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक आ जाते हैं।

हाईवे के बीचोबीच पोल
लाखों रुपये खर्च कर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बड़खल मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए हाईवे के ऊपर से फुटओवर ब्रिज बनाया था, लेकिन पिछले दिनों बने बनाए एफओबी को तोड़ना पड़ा। हाईवे के ऊपर से एफओबी को आधा-अधूरा ही हटाया गया है। इसका पोल अब भी बीच हाईवे पर खड़ा है जो कोहरे में घातक साबित हो सकता है। हाईवे पर लगभग प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर एफओबी है लेकिन निगरानी के अभाव में लोग हाईवे के कटों से ही जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं।


हादसों पर एक नजह
साल    हादसे    मौत    घायल
2015    66    56    24
2016    45    52    25
(हादसे 11 खूनी चौराहों पर आधारित)

अगले साल लगेंगी लाइटें
नेशनल हाईवे पर लाइटों के लिए टेंडर हो चुका है। अगले साल तक ही यह प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। फिलहाल जो लाइटें हैं वो फरीदाबाद नगर निगम ने लगाई थीं जो पूरी तरह डेड हो चुकी हैं। हाईवे पर कोहरे से निपटने के लिए काम शुरू किया जा रहा है। अवैध कट बंद किए जाएंगे।- सचेंद्र, प्रोजेक्ट मैनेजर निर्माण कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed