फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five friends missing from three days ghaziabad

पांच दोस्त एक साथ लापता, तीन दिन से भटक रहे परिजन, जांच में जुटी पुलिस 

Fri, 20 Sep 2019 06:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
five friends missing from three days ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
16 से 18 साल की उम्र के पांच दोस्त मंगलवार सुबह एक साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गए। सभी छात्र अलग-अलग क्लास में पढ़ते हैं। परिजनों की तहरीर पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी दोस्त अपनी मर्जी से घर से गए हैं। सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


उक्त मामले में नंदग्राम के आदर्श नगर निवासी अशोक चौधरी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनका 18 वर्षीय बेटा रोबिन ओपन स्कूल से 12वीं कर रहा है। 17 सितंबर को सुबह 11 बजे वह ग्रुप स्टडी की बात कहकर घर से गया था। दोपहर बाद उसने घर फोन किया और कहा कि वह अब घर नहीं लौटेगा। साथ ही यह भी कहा कि परिवार में उसकी सही देखभाल नहीं होती है। 
विज्ञापन


लिहाजा वह बाहर जाकर कोई काम-धंधा या नौकरी करके जीवन गुजारेगा। अशोक कुमार का कहना है कि रोबिन ने अपने साथ चार अन्य दोस्तों के भी आने की बात कही और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों दोस्तों में तीन नाबालिग

पुलिस के मुताबिक पांचों दोस्तों में तीन नाबालिग हैं। घर से लापता हुए दोस्तों में रोबिन निवासी आदर्श नगर नंदग्राम व विनीत निवासी राधाकुंज नंदग्राम हैं। विनीत बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उनके साथ गए तीन नाबालिग छात्र राधाकुंज व नंदग्राम के रहने वाले हैं। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र घर से यह कहकर निकला था कि वह 10 मिनट में वापस आ रहा है।

सूचना पर गोल्डन टेंपल पहुंचे परिजन

लापता दोस्तों के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त दोस्त अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल जाने की बात कह रहे थे। परिजनों ने अमृतसर में भी खाक छानी, लेकिन पांचों दोस्तों का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस पर फ्लैट न खुलवाने का आरोप

परिजनों का कहना है कि दोस्तों के जरिये पता चला कि पांचों दोस्त बापूधाम स्थित एक फ्लैट में हैं। 18 सितंबर की रात को वह पुलिस लेकर पहुंचे तो फ्लैट का ताला नहीं खुला। अंदर कोई व्यक्ति मौजूद था, उसने कहा कि उसका बेटा लॉक लगाकर गया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने फ्लैट खुलवाने की कोशिश नहीं की।

एसएसपी से मिले परिजन, अपहरण का जताया अंदेशा

राधाकुंज नंदग्राम निवासी शैलेंद्र चौहान अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले। उन्होंने बताया कि पांचों दोस्तों में उनका बेटा सबसे कम उम्र का है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोबिन तेज-तर्रार लड़का है और वही उनके बेटे को बहकाकर ले गया है। 


शैलेंद्र चौहान का आरोप है कि उन्होंने रोबिन पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उस पर कार्रवाई करने केबजाय रोबिन के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed